A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यांचल ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब, आरती यादव और सुमन पटेल बनीं व्यक्तिगत चैंपियन

श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर में सम्पन्न हुई 34वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, मुख्य अतिथियों ने मेडल व प्रमाणपत्र वितरित कर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

सोनभद्र_(राकेश कुमार कन्नौजिया)
माध्यमिक शिक्षा विभाग जनपद सोनभद्र के तत्वावधान में श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज, मधुपुर में आयोजित तीन दिवसीय 34वीं जनपदीय एथलेटिक्स माध्यमिक विद्यालय प्रतियोगिता समारोह का समापन शुक्रवार को उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ।
समापन अवसर पर विविध प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, अजीत रावत (सदर ब्लॉक प्रमुख), डॉ. ब्रजेश सिंह (प्रधानाचार्य, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज) तथा विशिष्ट अतिथि रामबाबू (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) एवं उषा देवी (जिला पंचायत सदस्य) ने विजेताओं को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियन के रूप में —आरती यादव ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर बालिका वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियन का खिताब जीता।सुमन पटेल ने 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर बालिका वर्ग की व्यक्तिगत चैंपियन बनीं।वहीं आकाश सिंह ने 200, 400 और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर बालक वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियन बने।
कुल अंकों के आधार पर मुख्य आंचल ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 44 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
अजीत रावत (सदर ब्लॉक प्रमुख) ने कहा — “खेलकूद जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करता है। खिलाड़ी मेहनत और लगन से अभ्यास करें, यही सफलता की कुंजी है।”जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने कहा — “इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यालयों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना ही शिक्षा विभाग का लक्ष्य है।”आयोजक विद्यालय श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज, मधुपुर की प्रधानाचार्या पूजा राय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी खिलाड़ियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा — “सभी के सहयोग से यह तीन दिवसीय आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका। खिलाड़ियों की अनुशासित भागीदारी और शिक्षकों का समर्पण इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।”जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार राव ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं व्यायाम शिक्षकों को आयोजन की सफलता पर बधाई देते हुए कहा —“यह आयोजन जनपद में खेल प्रतिभाओं को निखारने और नई ऊर्जा जगाने का एक सशक्त मंच सिद्ध हुआ है।”
इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में आयोजक विद्यालय के व्यायाम शिक्षक डॉ. अरविंद कुमार सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उन्होंने पूरे आयोजन की रूपरेखा, मैदान व्यवस्था, खेल प्रतिस्पर्धाओं के संचालन एवं समापन समारोह के समन्वयन में मुख्य योगदान दिया।
साथ ही जगदंबा प्रसाद, रोहित, अनुराग, लाल मुहम्मद, राकेश कुमार कन्नौजिया, मनोज कुमार, सोनो, श्वेता द्विवेदी, धनंजय वर्मा, अंबर गोंड आदि ने सक्रिय सहयोग किया।
अभिलेख विभाग में मनोज कुमार, अंबिका सिंह, अमित सिंह, अजय कुमार,राजकुमार वर्मा, का कार्य सराहनीय रहा।
कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह एवं अमर सिंह (प्रधानाचार्य, राजकीय हाई स्कूल बेल्हथी) ने किया।
इस अवसर पर दिवाकर सिंह, मुस्तकीन, विनोद पांडेय,राजकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!