दरभंगाबिहार

दरभंगा में स्कूल खेलों का रोमांचक समापन!

दरभंगा में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 का तीसरा दिन फुटबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो और योग में रोमांचक मुकाबलों के साथ समाप्त।

प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 का तीसरे दिन का शानदार समापन

दरभंगा। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में शनिवार को आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 का तीसरा और समापन दिन खेल भावना और उत्साह से परिपूर्ण रहा। इस दिन फुटबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो और योग जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन हुआ। दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को यादगार बनाया।

फुटबॉल में अंडर-14 बालक वर्ग में दरभंगा विजेता और मधुबनी उपविजेता रही। अंडर-17 बालक वर्ग में समस्तीपुर विजेता और दरभंगा उपविजेता रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में समस्तीपुर विजेता और मधुबनी उपविजेता रही। बालिका वर्ग में अंडर-14 एवं अंडर-17 में समस्तीपुर विजेता रही, जबकि अंडर-19 में दरभंगा ने खिताब जीता।

ताइक्वांडो में अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तकनीक दिखाई। अंडर-17 बालिका वर्ग में सुहानी प्रिया, राजनंदनी कुमारी और अन्य को स्वर्ण पदक मिला। अंडर-19 बालिका वर्ग में अर्चना कुमारी और अन्य खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।

योगा प्रतियोगिता में अंडर-14 बालिका वर्ग में सृष्टि कुमारी, अंडर-14 बालक वर्ग में कुमार सौरभ और अंडर-17 बालिका वर्ग में अदिति कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। हैंडबॉल में भी विभिन्न वर्गों में दरभंगा और समस्तीपुर के खिलाड़ियों ने विजेता और उपविजेता के पद पर अपनी पकड़ बनाई।

पुरस्कार वितरण समारोह में जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने सभी को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी और दीपावली व धनतेरस की बधाई भी दी। समारोह का संचालन डॉ. केशव कुमार चौधरी ने किया। मंच संचालक श्री रविंद्र कुमार सिंह और डॉ. केशव कुमार चौधरी को उनके योगदान के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

जीडी गोयंका परिवार, खेल प्रशिक्षक और आयोजन समिति के सक्रिय सहयोग से प्रतियोगिता सफल रही। कार्यक्रम के समापन पर खिलाड़ियों ने लोकतंत्र के महापर्व—मतदान में भागीदारी का संकल्प लिया और जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रण किया।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!