राजस्थान

राजस्थान खैरथल तिजारा पॉस्को जैसे गंभीर मामले में पुलिस इतनी लापरवाह कैसे हुई

लापरवाह अधिकारियों पर कब कसेगा शिकंजा

राजस्थान खैरथल पॉस्को जैसे गंभीर मामले में पुलिस इतनी लापरवाह कैसे हुई

जिम्मेदारों नींद कैसे आ रही है 16 वर्ष की नाबालिक बच्ची को 4 महीने हो गए राजस्थान पुलिस इतनी कमजोर कैसे हुई जो एक बच्ची को ढूंढ नहीं पाई सियाराम पुत्र चंदन हाल निवासी रतन कॉलोनी ग्राम साथलका भिवाड़ी जिला खैरथल तिजारा राजस्थान के द्वारा पुलिस थाना फेज तृतीय भिवाड़ी में दिनांक 03/07/2025 को एक रिपोर्ट दर्ज करवाई उनकी 16 वर्षीय पुत्री बदला हुआ नाम श्यामा करीब सुबह 9:00 बजे स्कूल युशिएसकेएम में बस ड्राइवर सियाराम कुशवाह को लंच देकर वापस घर को चली गई जो शाम तक घर पर नहीं पहुंची तो परिवार जन ने इधर-उधर काफी ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला आखिरकार सियाराम शाम होते-होते उसी दिन पुलिस थाना फेज तृतीय भिवाड़ी जिला खैरथल तिजारा एक आवेदन लेकर पहुंचे आवेदन में उन्होंने 1 अपराधी का नाम भी लिख कर दिया 3 महीने से ऊपर का समय हो चला लेकिन हमारी जिम्मेदार पुलिस उस 16 वर्षीय बच्ची का आज दिन तक कोई सुराग नहीं लगा पाई बेबस और मजबूर पिता कई बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर काट चुके लेकिन जिम्मेदारों के जू तक नहीं रेंगती क्योंकि बेटी एक बस ड्राइवर और एक गरीब मजलूम की है वह एक बस ड्राइवर है लेकिन जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी यो को तो मालूम है कि नाबालिक बच्ची के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायत है कि नाबालिग लड़कियों को तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए बच्ची को सही सलामत न्यायालय के समक्ष पेश करना पुलिस की जिम्मेदारी होती है एक ही हेड कांस्टेबल के पास 3 महीने से जांच ठंडे बस्ते में रखी हुई हुई है हमारी टीम के द्वारा इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर (I.O)अनिल जी से जब इस मामले में बात की तो वह बी संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं दे पाए और फोन को कट कर दिया

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!