
रुधौली स्थित उपसमुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरदा में कार्य समय से पहले मिला बंद
ANM पर लापरवाही का आरोप, मरीजों को परेशानी
अजीत मिश्रा (खोजी)
।। अरदा स्वास्थ्य केंद्र समय से पहले बंद मिला:ANM पर लापरवाही का आरोप, मरीजों को परेशानी।।
अरदा स्वास्थ्य केंद्र समय से पहले बंद मिला।
बस्ती जिले के रुधौली स्थित उपसमुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरदा में कार्य समय से पहले बंद होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में तैनात एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, एएनएम रीता द्वारा निर्धारित समय से पहले अस्पताल में ताला लगाकर चले जाने की शिकायत की गई है। इस कारण मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। ग्रामीण सुशील, रिंकू और माही सहित अन्य लोगों ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं का प्रसव होता है। समय से पहले अस्पताल बंद होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी आनंद मिश्रा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया और बात टालते हुए दिखे।













