
अजीत मिश्रा (खोजी) , “बस्ती मंडल”
।। नगर पंचायत धर्मसिंहवा संतकबीरनगर में मानकविहीन हो रहा है सीसी रोड का निर्माण कार्य।।
15 दिसंबर 25, उत्तर प्रदेश।
संतकबीरनगर ।। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत धर्मसिंहवा और अवर अभियंता नगर पंचायत धर्मसिंहवा के संरक्षण मे हो रहा है नगर पंचायत धर्मसिंहवा मे मानक विहीन निर्माण कार्य।।
विदित हो कि अधिशासी अधिकारी के ही अनुसार नगर पंचायत के अवर अभियंता प्राइवेट व्यक्ति से करवाते है नगर पंचायत धर्मसिंहवा मे परियोजनाओं का स्टीमेट और मूल्यांकन और अधिशासी अधिकारी यह जानते हुए भी करवाते है उक्त परियोजनाओं पर भुगतान। काफी गंभीर मामला यह है कि अधिशासी अधिकारी के ही अनुसार प्राइवेट व्यक्ति के द्वारा बनाया जाता है इस्टीमेट और उसके द्वारा किया जाता है मूल्यांकन फिर किस आधार पर उक्त अधिशासी अधिकारी द्वारा किया जाता है उक्त परियोजनाओं पर भुगतान।
नगर पंचायत धर्मसिंहवा के सेवाइचपार वार्ड के पूरब पुनया बार्डर पर हो रहा है मानक विहीन सीसी रोड का निर्माण कार्य। नगर पंचायत धर्मसिंहवा मे मानक विहीन ही हो रहा मनसा पोखरे का सुन्दरी करण। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के मेन तिराहे पर भी मानक विहीन हो रहा है फुटपाथ निर्माण कार्य।
सूत्रों की माने तो अधिशासी अधिकारी,अवर अभियंता के संरक्षण मे उक्त प्राइवेट व्यक्ति करवा रहा है मानक विहीन निर्माण कार्य।
















