

राष्ट्रीय सेवा योजना तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर के अंगीभूत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई बी एन महाविद्यालय के स्वयंसेवक सानू मिश्रा का चयन राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए होना विश्वविद्यालय के लिए शान की बात है , यह बात कुलपति महोदय ने स्वयंसेवक सानू मिश्रा को प्रपत्र सौंपते हुए कहा। साथ ही उसे आगामी गणतंत्र दिवस परेड शिविर में दिल्ली में प्रतिभाग करने के लिए आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर राहुल कुमार ने माननीय कुलपति को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर का लगातार तीसरे वर्ष में गणतंत्र दिवस परेड में स्वयंसेवकों की भागीदारी में हैट्रिक ऐतिहासिक उपलब्धि है । यह उपलब्धि और भी बड़ी इसलिए हो जाती है की संपूर्ण बिहार से सिर्फ चार स्वयंसेवक का चयन होता है जिसमें दो स्वयंसेवक और दो सेविका होती है उसमें से एक स्वयंसेवक लगातार तीसरे वर्ष भागलपुर विश्वविद्यालय से होना अद्वितीय उपलब्धि है ,जिसके लिए स्वयंसेवक को संपूर्ण श्रेय दिया जाना चाहिए।



