A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

पटाखे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक और आरोपी गिरफ्तार* ।

*पटाखे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक और आरोपी गिरफ्तार* ।FB IMG 1767008633817

*इस मामले में 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं*।

पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में थाना सदर नरवाना पुलिस ने दीपावली विवाद में हुई मारपीट के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तारकरने में सफ़लता हासिल कि है ।

थाना सदर नरवाना के प्रभारी निरीक्षक विरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दीपावली के अवसर पर गांव दनौदा कलां में पटाखे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी जो देखते ही देखते झगड़े में तब्दील हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के लगभग 13–14 व्यक्तियों को चोटें आई जिन्हे नागरिक अस्पताल जींद भेज दिया गया था तथा झगड़े में घायल रमलू पुत्र शेरा की उपचार के दौरान PGIMS रोहतक में मृत्यु हो गई। इस घटना के संबंध में थाना सदर नरवाना में मुक़दमा नंबर 313 दिनांक 22.10.2025 विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज रजिस्टर किया गया।
तथा पुलिस ने नामजद आरोपी दलीप, विक्की, मंगल उर्फ मंगला,चन्दन उर्फ चन्दा तथा हरिसिंह को पहले ही नियमानुसार गिरफ्तार कर जिला जेल जीन्द भेजा जा चुका है जांच के दौरान दिनांक 28.12.2025 को मुकदमा हजा में नामजद आरोपी सुखदेव वासी दनौदा कलां को नियमानुसार गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश कर जिला जेल जीन्द भेज दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!