?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

एटा में बेटा ही निकला मां. बाप, पत्नी और बेटी का हत्यारा

पत्नी से झगड़ा होने बाद उठाया खौफनाक कदम, कर दी चार हत्या

IMG 20260121 WA0000

*एटा में बेटा ही निकला मां. बाप, पत्नी और बेटी का हत्यारा*

 

*- पत्नी से झगड़ा होने बाद उठाया खौफनाक कदम, कर दी चार हत्या*

 

*- बेटी की शादी में देने वाले रुपयों को लेकर हुआ था पत्नी से झगड़ा*

 

रिपोर्ट-: एडिटर प्रवीन कुमार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ मैनपुरी।

 

*एटा।* कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव नगला प्रेमी में दवा कारोबारी कमल सिंह ने ही बुजुर्ग माता-पिता, बेटी और पत्नी की ईंट से वार कर हत्या की थी। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छोटी बेटी ज्योति की शादी के लिए चार लाख रुपये का इंतजाम न होने से कमल परेशान था। सोमवार दोपहर इसी बात पर पत्नी रत्ना देवी से उसका विवाद हुआ, जिसके बाद उसने एक-एक कर चारों की हत्या की। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घटना के समय घर के अंदर और बाहर किसी अन्य व्यक्ति की आवाजाही नहीं पाई गई। मृतक गंगा सिंह शाक्य का बेटा कमल सिंह ही आता-जाता दिखा। शक के आधार पर जब जांच की गई तो उसके कपड़ों और जूतों पर खून के निशान मिले। मृतका ज्योति के मोबाइल फोन से आखिरी चौटिंग का समय सामने आया। इससे घटना का समय भी स्पष्ट हो गया। डीआईजी के अनुसार, पूछताछ में कमल सिंह ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि छोटी बेटी ज्योति की शादी 10 फरवरी को होनी थी। इसके लिए लड़का पक्ष को चार लाख रुपये देने थे। सोमवार दोपहर वह खाना खाने घर आया था। इस दौरान रुपयों की व्यवस्था न हो पाने पर पत्नी से विवाद हुआ। पत्नी ने काफी कुछ सुनाया और गाली-गलौज की। इस पर आवेश में आकर कमल ने छत पर पड़ी इंटरलॉकिंग ईंट से पहले पत्नी, फिर बेटी और उसके बाद मां के सिर व चेहरे पर प्रहार किए। बाद में नीचे आकर पिता पर भी ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

*मां, बाप, पत्नी, बेटी की हत्या पूरा मामला*

गांव नगला प्रेमी में सोमवार दोपहर करीब 2.35 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक मकान में कई लोगों की हत्या हो गई है। सूचना मिलते ही पहले एएसपी श्वेताभ पांडेय पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। घर के अंदर भूतल पर 70 बर्षीय गंगा सिंह शाक्य जबकि पहली मंजिल पर उनकी पुत्रवधू 41 बर्षीय रत्ना देवी, पौत्री 23 बर्षीय ज्योति के शव पड़े हुए थे। वहीं, गंगा सिंह की पत्नी 65 बर्षीय श्यामा देवी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा गया जहां 10 मिनट बाद उनकी भी मौत हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी व एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पूरी स्थिति साफ हो गई।

*पोस्टमार्टम रिपोर्ट दे रही क्रूरता की गवाही, फट गईं दिमाग की नसें, टूट गईं हड्डियां*

हत्याकांड में मृत चारों लोगों के शव का तीन चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट चीख-चीख कर गवाही दे रही है कि किस क्रूरता से इन सबके सिर और चेहरे कुचले गए। इसकी वजह से दिमाग की नसें फट गईं, चेहरे व सिर की कई हड्डियां टूट गईं। पुलिस ने सोमवार की शाम करीब 5 बजे पोस्टमार्टम हाउस पर चारों शव को पहुंचाया। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद करीब 11 बजे पोस्टमार्टम शुरू किए गए। यह प्रक्रिया मंगलवार सुबह 5 बजे तक पूरी हो पाई। इस दौरान श्यामा देवी, रत्ना देवी और ज्योति के शव का पोस्टमार्टम डॉ. राजीव किशोर एवं डॉ. श्वेता राजपूत ने किया। वहीं बुजुर्ग गंगा सिंह के शव का पोस्टमार्टम डॉ. उत्सव जैन और डॉ. राजीव जैन की टीम ने किया। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चारों लोगों की मौत का कारण चेहरे व सिर पर भारी चीज से किया गया प्रहार पाया गया। उसकी वजह से दिमाग की नसें फट गईं और चेहरे व गर्दन की कई हड्डियों में फ्रैक्चर हुए हैं।

*बिसरा की कराई जाएगी जांच*

मृतकों का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इससे पता किया जाएगा कि कहीं हत्याकांड से पहले कोई नशीला पदार्थ तो मृतकों को नहीं खिलाया गया था। हत्यारोपी कमल सिंह के सिर पर खून सवार हुआ तो पहला वार पत्नी बनी। आखिर में पिता की दम निकलने के बाद उसके सिर से खून उतरा। खून से सने हाथ और जूते धोकर सबूत मिटाने की कोशिश की। इसके बाद घर से बाहर निकला और बाइक स्टार्ट कर वहां से चला गया।

*नहीं कांपे कलयुगी बेटे कमल के हाथ*

माता-पिता और पत्नी व बेटी की ईंट से सिर कुचलकर हत्या करते समय उसके हाथ तक नहीं कांपे। पुलिस की पूछताछ में कमल सिंह ने बताया कि सोमवर की दोपहर घर खाना खाने आया तो पत्नी रत्ना से बेटी ज्योति के दहेज के संबंध में रुपयों की बात चलने लगी। जब उसने कहा कि इंतजाम कर रहा है तो पत्नी भला-बुरा कह गाली-गलौज करने लगी। इसी बीच बेटी ज्योति ने भी पत्नी का पक्ष लिया और कहा कि तू हमारे लिए मर गया है। इस बात पर कमल पर गुस्सा सवार हो गया। पत्नी-बेटी को धक्का देकर छत पर चला गया। वहां कुछ देर रुका। तब तक रत्ना और ज्योति बेड पर लेट गईं। कमल छत से ईंट उठाकर लाया और पहला प्रहार बेड पर लेटी रत्ना के ऊपर कर दिया। वह तड़पने लगी तो बेटी ने शोर मचाया। यह देखकर बेटी को फर्श पर डालकर उसके भी चेहरे पर ईंट मारकर घायल कर दिया।

*मां को मरा हुआ समझकर चला गया कमल सिंह*

चीख सुनकर जब मां श्यामादेवी ऊपर आकर भला-बुरा कहने लगीं तो उनके ऊपर भी हमला कर दिया। ईंट से उनका भी मुंह कुचलकर मरा समझकर छोड़ दिया। फिर नीचे आकर पिता को देखा जो कैंसर रोग से पीड़ित होने की वजह से बिस्तर से निकलने में असमर्थ थे। बिस्तर पर पड़े-पड़े गाली-गलौज कर रहे थे। कमल सिंह ने उनकी कनपटी पर भी ईंट मारकर जान ले ली।

*पॉलीथिन में क्या लाया था कमल सिंह*

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज में यह भी पाया गया है कि मेडिकल स्टोर से घर आते समय कमल सिंह बाइक पर पॉलीथिन में कुछ सामान लेकर आया था। यह सामान क्या था इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें कोई नशीला पदार्थ हो सकता है। संभवतरू उसने नशा खुद किया या परिवार वालों को दिया।

*जनप्रतिनिधियों ने जताई संवेदना*

अंतिम संस्कार के समय शमशान भूमि पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एमएलसी आशीष यादव आशू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, शिशुपाल सिंह यादव सहित कई जनप्रतिनिधि व राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे। शाम के समय पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने गांव लोहाखार पहुंचकर मृतकों के परिवार वालों को सांत्वना दी।

 

*क्या बोले डीआईजी अलीगढ़ रेंज*

सनसनीखेज चार हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया है। अब चार विवेचकों की एक विशेष जांच टीम बनाई गई है। इसमें एक क्षेत्राधिकारी व तीन अन्य जांच अधिकारी रहेंगे। बड़ी विवेचना है तो गहनता के साथ जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द से जल्द चार्जशीट लगाने का प्रयास रहेगा। -*प्रभाकर चौधरी, डीआईजी अलीगढ़*

 

सीसीटीवी फुटेज में घटना की टाइम लाइन

दोपहर- 12.40 बजे घर के बाहर बाइक से उतरा और एक पॉलीथिन में कुछ लेकर अंदर गया।

दोपहर- 1.10 बजे के लगभग लक्ष्मी ने ज्योति को कॉल कर पिता के बारे में पूछा तो उसने बताया कि खाना खाने आए हैं।

दोपहर- 1.55 बजे कमल सिंह घर से बाहर निकला और दुकान की ओर जाता दिखा।

दोपहर- 2.17 बजे देवांश स्कूल से आकर घर के अंदर जाता दिख रहा है।

दोपहर- 2.18 बजे देवांश तेजी से घर के बाहर निकला और गली में खड़ी एक महिला को साथ लेकर फिर से घर में घुसता दिख रहा है।

दोपहर- 2.20 बजे महिला व देवांश घर से बाहर एक साथ आते दिखाई दे रहे हैं।

 

फोटो परिचय- एटा पुलिस की गिरफ्त में हत्यारा कमल सिंह।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!