A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

सुनेत्रा पवार जी महाराष्ट्र राज्य की उप मुख्यमंत्री होंगी

आज शनिवार की शाम पांच बजे सुनेत्रा पवार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगी

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 31 जनवरी 2026

20260131 151215
===> स्व• अजित पवार की पत्नि सुनेत्रा पवार जी महाराष्ट्र राज्य की उप मुख्यमंत्री होंगी। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार आज शनिवार की दोपहर दो बजे सुनेत्रा पवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। सुनेत्रा पवार जी महाराष्ट्र राज्य की पहली महिला उप मुख्यमंत्री होंगी, वे आज शाम पांच बजे शपथ ग्रहण करेंगी। जानकारी के अनुसार सुनेत्रा पवार जी को एनसीपी पार्टी विधायक दल का नेता चुनने के लिए विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी, बैठक में दिलीप वलसे पाटिल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। उप मुख्यमंत्री पद की शपथ से पूर्व सुनेत्रा जी ने राज्यसभा सांसद पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है। मालूम हो अजित पवार की हाल ही मे 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में मौत हो गई, जिसके बाद महाराष्ट्र उप मुख्यमंत्री पद खाली हो गया था सुनेत्रा पवार जी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व ही राज्यसभा सांसद के पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है। मालूम हो कि सुनेत्रा जी ने विगत 18 जून 2024 को राज्यसभा की सांसद बनी थी। उनके राज्यसभा सांसद पद से त्यागपत्र देना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि भारतीय संविधान अनुच्छेद 190(1), के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति एक साथ केंद्र या राज्य सरकार में सांसद और मंत्री के रूप में नही रह सकता है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!