
बिहार मुंगेर शहर के कष्टहरिणी घाट स्थित श्री कृष्ण वाटिका में मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री आधुनिक बिहार के नवनिर्माता व ओजस्वी अधिवक्ता डॉ श्री कृष्णा सिंह की 65वीं पुण्यतिथि भारत स्कॉट एंड गाइड के प्रमंडलीय आयुक्त श्री डॉक्टर नंदकिशोर कुमार की अध्यक्षता में मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत श्री बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्री बाबू का बिहार के प्रति जो समर्पण था उसे युगों युगों तक याद रखा जाएगा। ब्रह्मर्षि समाज के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार ने कहा कि डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह एक कुशल प्रशासक होने के साथ ओजस्वी अधिवक्ता थे। ब्रह्मर्षि चेतना मंच के अध्यक्ष श्री विमलेंदु राय ने कहा कि डॉ श्रीकृष्ण सिंह औद्योगिक क्रांति के जनक रहे। ब्रह्मर्षि चेतना मंच प्रवक्ता व युवा अधिवक्ता प्रणव कुमार ने कहा कि मुंगेर डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की कर्मस्थली रही है उन्होंने मुंगेर से ही अपनी वकालत की शुरुआत किया। इस मौके पर भारत स्काउट एंड गाइड के प्रमंडल आयुक्त डॉ नंदकिशोर कुमार मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार मणि शंकर भोलू ब्रह्मर्षि चेतना मंच के अध्यक्ष श्री विमलेंदु राय मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि चेतना मंच के प्रवक्ता व युवा अधिवक्ता प्रणव कुमार आदि अन्य ब्रह्मर्षि समाज के सदस्य उपस्थित थे।







