A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेझारखंडरांची

महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर से निकलेगी भव्य शिव बारात।।

"श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति की अहम बैठक संपन्न"

IMG 20260203 WA0034महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर से निकलेगी भव्य शिव बारात।।

“श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति की अहम बैठक संपन्न”

रिपोर्टर/राशीद अंसारी

रांची। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने की। बैठक में आगामी 15 फरवरी को निकलने वाली शिव बारात को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रांची शहर में सबसे पहले निकलने वाली शिव बारात पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से निकाली जाएगी। इस दौरान झांकियों की रूपरेखा पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि इस बार शिव बारात में कानपुर से विशेष झांकियां मंगाई जाएंगी, जो आकर्षण का केंद्र होंगी। साथ ही झारखंड के स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

शिव बारात पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर हरमू शनि मंदिर, काट सराय रोड, बकरी बाजार, कोतवाली थाना, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए पुनः शहीद चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, प्यादा टोली, न्यू मार्केट, रातू रोड चौक होते हुए पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी। वहां विश्वनाथ मंदिर के कर्ताधर्ता शैलेश्वर दयाल सिंह के नेतृत्व में बारातियों का भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसके पश्चात भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का शुभ विवाह संपन्न होगा।

इसके अलावा 8 फरवरी (रविवार) को पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर में दोपहर 1 बजे से बाबा का मेहंदी-हल्दी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक के दौरान महाशिवरात्रि कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से 2026 के लिए श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

घोषित पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

नेतृत्वकर्ता: डॉ. महुआ माजी

संस्थापक: नंद किशोर सिंह चंदेल

अध्यक्ष: उज्जवल कुमार सिन्हा

मुख्य संरक्षक: संजय पांडे, राजीव रंजन प्रसाद, शंकर दुबे

मुख्य संयोजक: ललित नारायण ओझा, वीरू तिर्की, सोमवित माजी, विनय सिंह, लखन कुमार

मुख्य सलाहकार: अखिलेश राय, राजेश ठाकुर, राहुल सिंह

मुख्य आयोजक: विक्रम सिंह सोनू, अर्चना मिर्धा, मोंटी सिंह

कोषाध्यक्ष: कविता वर्मा

वरिष्ठ संरक्षक: हेम सिंह, अजय तिर्की, दीपक ओझा, आलोक तिवारी, राजू सिन्हा, दीपु सिंह, रिकी यादव, जीतू साहू, सुमित साहू

संरक्षक: शीला उरांव, नीलू सिंह, शिल्पी कुमारी वर्मा, रोमा सरकार, गीता देवी, वीणा श्री, सोनाली भट्टाचार्य, संध्या देवी, रीता दुबे, सुनीता मिश्रा, सुनीता देवी, कांति देवी, रीना सिंह, मंजुला बेरा

संयोजक: सागर सिंह, बिट्टू सिंह, सोमू बनर्जी, मोनू शर्मा

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: राजीव पांडे, अमन साहू

उपाध्यक्ष: अमित कुमार रॉय, रोहित कुमार, प्रिंस, प्रेम, संजय सिंह, कुणाल सिन्हा, कौशिक, जय श्रीवास्तव

महासचिव: रियांश चीकू, विनोद राय, बबलू कुमार

सचिव: अजीत सिंह टिंकू, अरविंद सिंह कौशल, प्रतीक कुमार, मोहित, सोनू गुप्ता, आदर्श झा, सुशील राय

अंत में संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल ने रांचीवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर शिव बारात को सफल बनाने की अपील की।

Back to top button
error: Content is protected !!