A2Z सभी खबर सभी जिले की

पत्रकार की बेरहमी से हत्या पर फूटा गुस्सा, हाथरस में पत्रकारों का जोरदार प्रदर्शन

IMG 20260408 WA0024हाथरस में पत्रकार वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की निर्मम हत्या से पूरे जनपद में आक्रोश फैल गया है।

Screenshot 20260408 195550 Chrome

मंगलवार को सहपऊ थाना क्षेत्र के एक गंदे नाले में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हत्या से पहले उन्हें करीब 4 से 5 घंटे तक बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी सात हड्डियां टूट गई थीं।

 

बताया जा रहा है कि मृतक पत्रकार ने घटना से पांच दिन पूर्व ही अपनी जान को खतरा बताते हुए सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इस लापरवाही को लेकर पत्रकारों में भारी नाराजगी देखी गई।

 

घटना के विरोध में सैकड़ों पत्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने हत्याकांड में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग की।

 

पत्रकारों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तत्काल प्रभाव से संबंधित चौकी इंचार्ज व बीट कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया, साथ ही सदर कोतवाली प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं।

 

एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद पत्रकारों ने फिलहाल धरना समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे।IMG 20260408 WA0025 1

Back to top button
error: Content is protected !!