A2Z सभी खबर सभी जिले की

कुंभ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने समीक्षा बैठक कर कुंभ मेला 2027 से संबंधित निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी ली।

विजय कुमार बंसल हरिद्वार ब्यूरो

 

कुंभ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने समीक्षा बैठक कर कुंभ मेला 2027 से संबंधित निर्माण कार्यो की प्रगति की जानकारी ली।FB IMG 1777469096735 FB IMG 1777469099465

उन्होंने सभी आपत्तियों का निराकरण कर अगले 3 दिनों

में निर्माण कार्यों के शासनादेश

जारी करने के निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कुंभ मेले के लिए भूमि अधिग्रहण और भूमि आवंटन की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर ली जाए। उन्होंने कहा कि विभागों और संस्थानों को आवंटन होने वाली भूमि को 30 जून तक आवंटित कर दिया जाए। उन्होंने आयुक्त गढ़वाल को भूमि अधिग्रहण एवं आवंटन प्रक्रिया कुंभ मास्टर प्लान में शामिल किए जाने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि निर्माणदायी संस्थाओं द्वारा मेला क्षेत्र के अंतर्गत अपने कार्यालयों को मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी आवश्यक तैनातियां शीघ्र से शीघ्र सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनिवार्य रूप से कराये जाने वाले अस्थायी प्रकृति के कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर तत्काल शुरू किए जाने की बात कही।

 

मुख्य सचिव ने कुंभ मेला क्षेत्र के लिए रेलवे एवं सड़क मार्ग यातायात प्लान तैयार कर फाइनल किए जाने हेतु मेलाधिकारी कुंभ, आईजी कुंभ और डीआरएम मुरादाबाद को शीघ्र बैठक कर सभी बुनियादी आवश्यकताएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार, नजीबाबाद और मंगलौर

की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए NHAI

एवं PWD के स्तर से होने वाले निर्माण और

मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने कुंभ क्षेत्र के आसपास के जनपदों में भी ट्रैफिक प्लान और पार्किंग सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश जिलाधिकारियों को दिए।

उन्होंने आकस्मिक यातायात प्लान भी तैयार

रखे जाने के निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने कुंभ मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विभिन्न लोककलाओं के निपुण कलाकारों को इससे अपनी संस्कृति देश विदेश तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

बैठक में शासन के विभागों के सचिव, आयुक्त गढ़वाल, मेला अधिकारी,आई जी कुंभ मेला,सहित उनको अधिकारी मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!