A2Z सभी खबर सभी जिले की

छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न : संगठन को सशक्त, संगठित एवं प्रभावी बनाने पर दिया विशेष जोर

जनता से जुड़ाव के लिए संगठन जनकल्याणकारी कार्यों को दे प्राथमिकता : भूपेन्द्र कुलदीप

IMG 20260511 064912
Oplus_16908288

भिलाई। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा संगठन के पदाधिकारियों की कार्यक्षमता एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कबीर वाटिका नेहरू नगर में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश, संभाग, जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर हेमचंद विश्व विद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप विशेष रूप से उपस्थित थे। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मेघनाथ यादव ने की। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों घनश्याम कुमार देवांगन, संत कुमार केशकर, ब्रम्हदेव पटेल, लखनलाल साहू, भोजराम डड़सेना, राजेन्द्र पटेल, तामेश्वर देवांगन, चंदूलाल मरकाम, तेजराम देशमुख ने भी अपने विचार रखे और संगठन को सशक्त बनाने, संगठन का विस्तार करने, आदि विषयों पर उपयोगी जानकारी दी एवं महत्वपूर्ण टिप्स शेयर किए। डॉ कृष्ण कुमार पाटिल, कृपाराम साहू एवं बेनी राम बघेल ने सस्वर कविताओं का पाठ कर समां बांधा।

IMG 20260511 064953
Oplus_16908288

मुख्य अतिथि भूपेन्द्र कुलदीप ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन के द्वारा कालेजों में कैरियर गाइडेंस, रक्तदान, वृक्षारोपण, जरूरत मंदों का सहयोग करने एवं ग्रामीणों के हित संवर्धन जैसे जनकल्याणकारी कार्य को प्राथमिकता देना चाहिए। इससे आम जनता से जुड़ाव होगा।

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन, छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं संगीतमय आरती से हुआ । अध्यक्ष मेघनाथ यादव ने कार्यशाला की आवश्यकता, उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षक घनश्याम कुमार देवांगन के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संगठन की संरचना एवं कार्यप्रणाली, पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां, प्रभावी नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास, टीमवर्क एवं समन्वय, अनुशासन, सामाजिक कार्यक्रमों का सफल संचालन तथा वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन एवं कार्य पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।

IMG 20260510 WA0061

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके पदाधिकारियों की सक्रियता, समर्पण एवं अनुशासन पर निर्भर करती है। उन्होंने संवाद कौशल, समय प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, अनुशासन एवं सामूहिक निर्णय की महत्ता पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें संगठनात्मक कार्यों को बेहतर ढंग से संपादित करने की प्रेरणा एवं दिशा मिली है। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए लक्ष्मण सिंह साहू जिला उपाध्यक्ष राजनांदगांव, पन्ना लाल देवांगन तहसील अध्यक्ष छुरिया, गिरीश कुमार सोनी तहसील अध्यक्ष डोंगरगांव, हिरेन्द्र कुमार वैष्णव तहसील उपाध्यक्ष डोंगरगांव, हुकुमचंद साहू अध्यक्ष दीवान भेड़ी को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका सुमन देवांगन, अध्यक्ष कुमुद ताम्रकार, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शुभ्रकांत ताम्रकार, भानुप्रताप यादव, अनुरूप साहू, गेंदलाल वर्मा, कोसरिया यादव महासभा दुर्ग के अध्यक्ष अमर सिंह यादव, सचिव द्वारिका यादव, रणछोड़ यादव, धानेश्वर निर्मल, सिन्हा कलार आदि समाज सहित संगठन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

IMG 20260511 065052
Oplus_16908288

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज सेवा के कार्यों को गति देने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यशाला को सफल बनाने में निर्मल ज्ञान मंदिर, कबीर वाटिका के संचालक गण आत्मा राम साहू, आर्किटेक्ट महेन्द्र कुमार साहू आदि सहित संगठन के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। उन सभी का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

कार्यशाला का संचालन विजय रात्रे एवं आभार प्रदर्शन जीवन सिन्हा ने किया ।

Back to top button
error: Content is protected !!