A2Z सभी खबर सभी जिले की

मध निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिप पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा जिले के बिभिन्न परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया गया l

आज दिनांक 14.06.2026 को आयोजित बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं कदाचार पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।
परीक्षा केंद्रों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। परीक्षा को पूर्णतः पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गया पुलिस द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव r।

Back to top button
error: Content is protected !!