A2Z सभी खबर सभी जिले की

चोटीला में ग्रामीण सेवा शिविर, समस्याओं का हुआ समाधानः 7 पटृटे वितरण, बंटवारा और सीमांकन सहित कई सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ।

चोटीला में ग्रामीण सेवा शिविर, समस्याओं का हुआ समाधानः 7 पटृटे वितरण, बंटवारा और सीमांकन सहित कई सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ।
पाली रोहट कस्बे की चोटीला  ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चोटीला ठाकुर महान पराक्रम सिंह, रोहट एसडीएम पुरण कुमार, तहसीलदार प्रकाश पटेल,केम्प प्रभारी, अतिरिक्त विकास अधिकारी रणवीर सिंह चारण, सहायक प्रभारी हंसा राम की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। साथ ही लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
व रोहट के जटीया समाज के लोगों ने सोसायटी भुमी को सदस्यों के नाम आवंटन करने की मांग की।
ग्राम विकास अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि शिविर में पंचायत राज विभाग की ओर से 4 जॉब कार्ड, 7 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और 1 विवाह प्रमाण पत्र जारी किया गया। वहीं, राजस्व विभाग ने 37 रिकॉर्ड सुधार (शुद्धिकरण), 3 बंटवारे और 5 सीमांकन के मामलों का निस्तारण किया। इसके अलावा 4 जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र भी बनाए गए।शिविर में पशुपालन विभाग ने 20 मंगला पशु बीमा पॉलिसियां, 7 पटृटे वितरित किए ।परिवहन विभाग की ओर से 3 वरिष्ठ नागरिक कार्ड भी जारी किए गए।यह रहे मौजूद आर आई वासुदेव, पटवारी संजू सोलंकी,GSS व्यवस्थापक ओम सिंह भाटी ,मनिष माली, अमराराम,22 विभागों के अधिकारी गण व सैकड़ो ग्राम वासी मोजूद रहे ।IMG20260710135856

IMG20260710135833 01
oplus_32

IMG20260710135539

IMG20260710135042 01
oplus_32
IMG20260710134627 01
oplus_32

IMG20260710134609

IMG20260710131856 01
oplus_32
IMG20260710131138 01
oplus_32
IMG20260710122359 01
oplus_32

IMG20260710123813

IMG20260710123728 01
oplus_32
IMG20260710132303 01
oplus_32
Back to top button
error: Content is protected !!