- गाजण माता मंदिर चुनाव को लेकर आम सभा आयोजित ट्रस्टी सदस्यों व ग्राम वासियों ने बढ चढ़कर लिया भाग।
- 24वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को खुरई पुलिस ने किया गिरफ्तार
- मरदह में अपनी जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात, रामप्यारे कुशवाहा की पत्नी के निधन पर जताई गहरी संवेदना
- लव-कुश प्रगट उत्सव पर पथरिया जाट मे निकली भव्य शोभायात्रा
- माता मंदिर के पास जर्जर पड़ा कांधला का मुख्य मार्ग, गहरे गड्ढों से हादसे का खतरा
- ऑटो में छूटा यात्री का बैग बरामद, 5000 रुपए, कपड़े एवं घर की चाबियां सुरक्षित यात्री को वापस मिला
- फाइलों में उलझी सांसें: बस्ती में महिला सिपाही की मौत और महकमे की संवेदनहीनता पर सुलगते सवाल
- बस्ती: सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह का शव, पुलिस महकमे में शोक की लहर।
- बस्ती: रुधौली क्षेत्र में सरयू नहर से अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव बरामद, इलाके में सनसनी
- तेज बारिश के बीच विधायक अनंत प्रताप देव ने किया पीसीसी सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास
- गढ़वाल महासभा एवं श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतिया शोभा यात्रा समिति, ढालवाला, टिहरी गढ़वाल (उत्तराखण्ड)* की एक संयुक्त बैठक
- अंधविश्वास पड़ा भारी: महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने का आरोप, छह आरोपी जेल भेजे गए
- हिन्दुत्व रक्षा महासंघ झाडोल मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
- रास्ते में रोककर सभासद से मारपीट, हाथ टूटा
- बंधानी हींग, और एवरेस्ट हींग की बिक्री पर प्रतिबंध
- बस्ती से 9 बड़ी खबर कार की टक्कर से बाइक सवार पांच घायल*
- कांधला बिजलीघर में ट्रांसफार्मर में आग:कर्मचारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, आपूर्ति रोकी
- चैयरमेन एडवोकेट रामकिशन शर्मा का नठेडा पहुंचने पर जोरदार स्वागत* “*मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा, क्षेत्र के विकास एवं जनहित के लिए सदैव तत्पर रहूंगा” : चेयरमैन रामकिशन शर्मा नठेडा/कोसली। हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामकिशन शर्मा के भाजपा वरिष्ठ नेता बाबू वीरकुमार यादव के आवास पर पहुंचने पर ग्रामीणों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच, नठेडा ग्रामवासियों सहित बार एसोसिएशन कोसली के अधिवक्ताओं ने चेयरमैन रामकिशन शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर, शॉल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता बाबू वीरकुमार यादव ने चेयरमैन रामकिशन शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जैसे अनुभवी एवं कर्मठ व्यक्ति को हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन का दायित्व मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि रामकिशन शर्मा अपनी कार्यकुशलता, सरल व्यवहार एवं जनसेवा की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। बाबू वीरकुमार यादव ने कहा कि नठेडा की धरती पर उनका स्वागत करना सभी ग्रामीणों के लिए खुशी और सम्मान का विषय है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने चेयरमैन रामकिशन शर्मा का स्वागत करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई। अपने संबोधन में चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए सम्मान और स्नेह के लिए वे सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, किसानों के हितों तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों एवं अधिवक्ता साथियों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े विषयों को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा। इस अवसर पर पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मा. हुकम चंद यादव, नठेडा के सरपंच मनोज कुमार, पूर्व सरपंच कर्ण सिंह एडवोकेट, पूर्व सरपंच हेमंत कुमार, अधिवक्ता परिषद की प्रदेश संयोजक ममता यादव, भाजपा नेता सुरेंद्र सरपंच, विनोद कुमार चेयरमैन, गुरुदयाल एडवोकेट, एडवोकेट रमेश शर्मा, राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्डी मा. जयभगवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।








