A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबर

जन कल्याण सुरक्षा संघ के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर गोष्टी कर किया वृक्षारोपण

जनपद पीलीभीत तहसील कलीनगर क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैरोकला के धार्मिक स्थल चौखूटा बाबा पर बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में जनकल्याण सुरक्षा संघ के पदाधिकारीयों ने धार्मिक स्थल पर विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर जागरूकता गोष्ठी की उसके बाद पदाधिकारी ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया और ग्रामीणों को पौधे का वितरण किया।

IMG 20240605 WA0025

गोष्ठी कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का मूल आधार है। यह हमें साँस लेने के लिए हवा, पीने के लिए जल, खाने के लिए भोजन एवं रहने के लिए भूमि प्रदान करता है। पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं।

IMG 20240605 WA0024 1

आज पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। पर्यावरण को सुरक्षित संचित रखने के लिए हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना चाहिए। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एवं मानव जीवन को स्वस्थ बनाने के लिए सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ की टीम ने तमाम प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया है।

IMG 20240605 WA0026 1

उनको जल देकर जीवन दान देने का संकल्प लिया है। जिला संरक्षक रामसनेही वर्मा ने कहा कि संगठन के माध्यम से आज आपके गांव में पेड़ लगाने आए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर हमें सभी को संकल्प लेना चाहिए की एक-एक पौधा सभी को अपने घर या अपने गांव में लगाना चाहिए और उनको जीवन दान देना चाहिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ होंगे कभी हमारा जीवन संभव है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशाल यादव अध्यक्ष न्याय पंचायत अभयपुर, रामनिवास शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष कलीनगर धर्मवीर श्रीवास्तव, संगठन न्याय पंचायत अभयपुर गुडडू पासवान, ग्राम अध्यक्ष भैरोकलां रूपलाल यादव, संतोष यादव, वेदप्रकाश, छत्रपाल भारती, ओमप्रकाश, घनश्याम, रोहित वर्मा, ओमप्रकाश, शिशविन्दर, गोपाल राणा, अशोक कुमार, बसंत लाल, मनोहर लाल, चौखूँटा बाबा मंदिर के महंत बाबा सियाराम, रामभजन, रूपचंद, गुलजारीलाल दीनदयाल, अनिल कुशवाहा, राजवीर रामू, रामसेवक धीरज यादव सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!