A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

सड़क हादसे में जीजा-साला घायल…

जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन और स्कूटी में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।मालवाहक वाहन चालक मौके से फरार है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के सीसीआई चौक की है।

जानकारी के अनुसार, जीजा परदेशी कवर और साला सुरज कवर निवासी कोटगढ़ दोनों एक ही स्कूटी में सवार होकर शराब दुकान से शराब पीकर घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में लिया।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राहगीरों की मदद से सीएचसी अस्पताल में दोनों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मालवाहक वाहन को जब्त किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!