बस्ती

अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने थाना सोनहा का किया आकस्मिक निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने थाना सोनहा का किया आकस्मिक निरीक्षण

बस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक श्री ओम प्रकाश सिंह ने 21 फरवरी 2025 को थाना सोनहा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेख, मेस, मालखाना, CCTNS कार्यालय, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क सहित पूरे परिसर की साफ-सफाई और अभिलेखों के उचित रख-रखाव की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाने के समस्त पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने साइबर हेल्प डेस्क और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए बेहतर सेवा देने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को भी परखा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर जिम्मेदारी निभाने की सलाह दी और आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!