पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध हथियार के साथ एक पेशेवर अपराधी गिरफ्तार
– गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व से आठ आपराधिक मामले हैं दर्ज
पुलिस पदाधिकारी के गिरफ्त में पेशेवर अपराधी
झारखंड,गोड्डा :
बीते सोमवार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुन्दरपहाड़ी थाना अंतर्गत कटहलडीह गाँव के रामपतरस मरांडी जो पूर्व में कई कांडों के अभियुक्त रहा है, अपना नया घर स्थित दामाकोल के पास पिस्तौल लहराकर घूम रहा है तथा किसी को गोली मारकर क्षेत्र में समस्या उत्पन्न करने की योजना बना रहा है। जिसके बाद प्राप्त सूचना का सनहा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अद्योहस्ताक्षरी के निर्देशानुसार छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल दामाकोल गाँव पहुँचकर रामपतरस मरांडी के घर के कुछ दूरी पर गाड़ी रोककर रामपतरस मरांडी का घर का घेराबंदी कर छापामारी किया गया। रामपतरस मरांडी की विधिवत् तलाशी ली गई तो उसके कमर के बाँये तरफ से एक देशी कट्टा, पैंट के दाहिने पॉकेट से एक जिंदा कारतूस एवं घर के छपरी के नीचे से मासकेट हथियार बरामद किया गया। इस संबंध में सुंदरपहाड़ी थाना कांड संख्या 12/2025, दि० 03.03.2025, धारा 25 (1बी) ए/26 आर्म्स एक्ट अंकित अभियुक्त पतरस मरांडी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी अभियुक्त की पहचान रामपतरस मरांडी, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता ईश्वर मरांडी उर्फ मार्टिन, सा० कटहलडीह, थाना सुंदरपहाड़ी, जिला गोड्डा के रूप में की गई।
मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त रामपतरस मरांडी का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है जिसमें अभियुक्त के विरुद्ध सुंदरपहाड़ी थाना में कांड संख्या 38/12, दि० 28.07.2012, धारा 392 भा०द०वि०, दूसरे मामले में सुंदरपहाड़ी थाना कांड संख्या 39/12, दि० 07.08.2012, धारा 399/402 भा०द०वि०, तीसरे मामले में सुंदरपहाड़ी थाना कांड संख्या 40/12, दि० 07.08.2012 धारा 25 (1-बी०)/ए०/26/35 आर्म्स एक्ट, चौथे मामले में महेशपुर (पाकुड़) थाना कांड संख्या 35/12. दि० 08.03.2012, धारा 395 भा०द०वि०, पांचवें मामले में गोपीकांदर (दुमका) थाना कांड संख्या 06/12, दि० 04.03.2012, धारा 384/435/427 भा०द०वि०, छठे मामले में देवडाँड थाना कांड संख्या 34/17, दि० 28.11.2017, धारा 394 भा०द०वि० सातवें मामले में सुंदरपहाडी थाना कांड संख्या 04/20, दि० 27.01.2020, धारा-399/402 भा०द०वि० एवं 25 (1ए)/25 (1बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं आठवें मामले में पोडैयाहाट थाना कांड संख्या 126/23, दि० 15.07.2023, धारा 341/326/307/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वहीं छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक आशीष कुमार यादव, थाना प्रभारी, सुन्दरपहाड़ी थाना, पुलिस अवर निरीक्षक रविन्द्र कुमार गुप्ता, सुन्दरपहाड़ी थाना, पुलिस अवर निरीक्षक पटवारी सोरेन, सुन्दरपहाड़ी थाना, थाना सशस्त्र बल शामिल थे।