राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली एड0 ए0पी0 सिंह को राष्ट्रीय संरक्षक किया मनोनीत संगठन में हर्ष की लहर
आपको बताते चले पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखने वाले सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता किसी पहचान के मोहताज नहीं है उनकी एक अपने आप में बड़ी पहचान है पत्रकारों के प्रति उनकी लगन और निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने एड0 ए0पी0 सिंह को राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया है एड0पी0 सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने संगठन में जो जिम्मेदारी दी है उसको निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए पत्रकारों के हितों की लड़ाई लडूंगा पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है लेकिन आज खतरे से खाली नहीं है बहुत सारी समस्याएं पत्रकारों के सामने आती हैं उनकी समस्याओं को देखते हुए सरकार से गुजारिश करके पत्रकार सुरक्षा बिल पास करने का प्रयास करूंगा उनके मनोनयन पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद में खुशी की लहर है।