उत्तर प्रदेशबस्ती

कूड़ेदान में तब्दील हुआ पोखरा बाजार परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय पोखरा

चहारदीवारी निर्माण न होने से स्थानीय ग्रामीण विद्यालय परिसर में फेंक रहे कूड़ा

अजीत मिश्रा (खोजी)

 कप्तानगंज- बस्ती ।। कूड़ेदान में तब्दील हुआ पोखरा बाजार परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय पोखरा।।

चहारदीवारी निर्माण न होने से स्थानीय ग्रामीण विद्यालय परिसर में फेंक रहे कूड़ा। पूरे देश में जहां चल रही स्वच्छ भारत मिशन की धूम तो वहीं पोखरा बाजार में गंदगी का लगा ढेर। विभागीय लापरवाही का शिकार प्राथमिक विद्यालय पोखरा बाजार , बच्चों के जान की फैली जोखिम।

सूत्रों की माने तो कई वर्ष पूर्व चहारदीवारी निर्माण में जारी हो चुका है फण्ड। चहारदीवारी का फण्ड जारी होने के बाद भी चहारदीवारी का निर्माण न होना बना जाँच का विषय। यदि चहारदीवारी से विद्यालय परिसर हो जाए कवर तो मिल सकती है कूड़ों व गन्दगी से मुक्ति। नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का अधूरा निर्माण , छुट्टा जानवरों का बना आश्रय स्थल। जहां होना चाहिए बच्चों की पढ़ाई , वहां आबाद हो रहे कुत्ते बिल्ली।

जनपद के विकास खण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत स्थित प्रा०वि० पोखरा बाजार से जुड़ा मामला ।

Back to top button
error: Content is protected !!