
1.47 लाख रूपये की चोरी राशि सहित चोर गिरफ्तार।
जुलाना पुलिस ने 24 घंटे में चोर को किया गिरफ्तार
जुलाना
पकड़े गया आरोपी की पहचान जय कृष्ण यादव वासी नौलक्खी जिला पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई है।
थाना जुलाना के प्रभारी निरीक्षक विक्रम जोशन ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय वासी भाकली (रेवाड़ी) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नई अनाज मंडी जुलाना की दुकान पर जीरी बेचने आया था। दुकानदार द्वारा भुगतान के रूप में मिली राशि 1,47,000 रुपये दुकान में रखी गद्दी पर रखे थे थोङी देर बाद वे पैसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिए थे।
जिसकी शिकायत के आधार पर थाना जुलाना में चोरी के तहत मामला दर्ज रजि. करके आगामी जांच मुख्य सिपाही विजय सिंह (चौकी मंडी जुलाना) द्वारा अमल में लाई गई ।
पुलिस टीम ने जांच के आधार पर आरोपी जय कृष्ण यादव को नियमानुसार गिरफ्तार करके चोरी शुदा राशि 1,47,000 रुपये बरामद किए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया है ।




