A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेराजस्थानसमाज और विकास

शिव मंदिर शाक्यवार कोली समाज परिसर में ‘ शाक्य संबल समिति’ की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन और नियम तय।

IMG 20260308 WA0005 1झालरापाटन 8 मार्च 2026।रविवार शाम को शिव मंदिर परिसर में शाक्य संबल समिति झालरापाटन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा समिति के सुचारू संचालन के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से श्री हिमांशु शाक्यवार को अध्यक्ष, श्री प्रकाश शाक्यवार को कोषाध्यक्ष, श्री सोहन कोली को समन्वयक, श्री रामगोपाल कोली को संचालक/ संरक्षक तथा श्री बालचंद कोली को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों ने समिति के कार्यों को पारदर्शिता और सक्रियता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति से जुड़े सदस्यों द्वारा प्रत्येक माह की 15 तारीख तक कलेक्शन/जमा राशि जमा कराई जाएगी तथा 20 तारीख तक ऋण (लोन) का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद भुगतान करने पर पेनल्टी लगाने का प्रावधान भी रखा गया है, ताकि समिति का वित्तीय संचालन नियमित बना रहे।

साथ ही यह भी तय किया गया कि समिति की बैठक प्रत्येक माह 18 तारीख के बाद आने वाले पहले रविवार को शाम के समय आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी सदस्य अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

बैठक में समिति के कई सदस्यों ने भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने तथा सामूहिक सहयोग से कार्य करने पर जोर दिया। उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समिति के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। बैठक में अर्जुन जी कोली रामकिशन कोली, विनोद कुमार कोली, क्षेमेंद्र कोली कमल कुमार कोली, इत्यादि मौके पर मौजूद रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!