A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश

जनसुनवाई में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं

WhatsApp Image 2024 06 11 at 19.14.42 8e5ef8fb

(जावेद खान ब्यूरो/पन्ना):- लोकसभा निर्वाचन की आचार संहिता समाप्त होने के फलस्वरूप आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर सुरेश कुमार ने आम लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिला कलेक्टर द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के 51 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण किया गया।

WhatsApp Image 2024 06 11 at 19.14.42 fc54aa72

Back to top button
error: Content is protected !!