ताज़ा खबरअन्य खबरेकृषिगढ़वाझारखंडमनोरंजनलाइफस्टाइल

ब्रेकिंग न्यूज़ .अभद्रता का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, मारपीट कर किया घायल

चेचरिया निवासी दिलीप यादव की पत्नी निशा देवी के साथ गांव की महिलाओं ने पत्थर और लात-घूंसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा केतार .चेचरिया निवासी दिलीप यादव की पत्नी निशा देवी के साथ गांव की महिलाओं ने पत्थर और लात-घूंसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

IMG 20240729 WA0091घायलावस्था में महिला को केतार थाना प्रभारी द्वारा सूचना दिए जाने के बाद 108 एंबुलेंस से लाकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां पर तैनात शैलेन्द्र कुमार की देखरेख में इलाज किया जा रहा है घटना की जानकारी देते हुए घायलावस्था में महिला ने बताया कि मेरे पति की मानसिक स्थिति कमजोर है वह भवनाथपुर के झुमरी में ससुराल वालों के साथ रहते हैं,और हम गांव में अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर कुछ दिन पहले गांव के ही परसु यादव ने अपने फोन से गलत नीयत से मेरे पास फोन करके अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया,जिसका हमने विरोध करते उसके साथ गाली-गलौज की। जिसके बदला लेने के लिए सोमवार की सुबह में मैं जब चापाकल पर पानी लेने गई तो वहां पर परसु यादव की पत्नी देवंती देवी,प्रभु यादव की पत्नी बसंती देवी और आशीष यादव की पत्नी सविता देवी तीनों आ धमकी और यह कहते हुए कि मेरे पति के साथ गाली-गलौज करती है,सभी ने मिलकर मेरे साथ पत्थर और लात-घूंसों से पिटाई कर दी,और जब मेरे दोनों छोटे बच्चे आये तो उनके साथ भी मारने के दौड़े।

Back to top button
error: Content is protected !!