A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

अम्बेडकरनगर: बिजली संकट दूर, अस्पताल में पटरी पर लौटी जांच सेवा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर।जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए पहुंचने वाले मरीजों के लिए शुक्रवार का दिन राहत भरा रहा। तीन दिन बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर 64 मरीजों का सीटी स्कैन हुआ।

वहीं, जिला अस्पताल में गत दिवस तैनात हुए पूर्व सैनिकों ने शुक्रवार को ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हुए मरीजों व तीमारदारों की मदद भी की।

जिला अस्पताल में बीते तीन दिन से सीटी स्कैन जांच प्रभावित थी। दरअसल कोटवा महमदपुर से जिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए बिछी अंडर ग्राउंड केबल में फाॅल्ट हो गया था। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिला अस्पताल को वीवीआईपी फीडर से जोड़ पर बिजली दी जा रही थी। हालांकि बार-बार ट्रिपिंग के चलते सीटी स्कैन जांच सुचारु रूप से नहीं हो पा रही थी। इससे कई दिन ज्यादातर मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।

शुक्रवार सुबह गड़बड़ी दूर कर पूर्व की तरह ही निर्बाध बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इससे सीटी स्कैन जांच सुचारु रूप से हुई। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को आने वाले मरीजों की जांच की गई। उधर गत दिवस ही जिला अस्पताल की सुरक्षा के लिए 11 पूर्व सैनिकों की तैनाती की गई थी। एक दिन पहले प्रशिक्षण दिए जाने के बाद शुक्रवार को पूर्व सैनिकों ने ओपीडी, इमरजेंसी व ओटी कक्ष के इर्दगिर्द जिम्मेदारी संभाल ली। मरीजों व तीमारदारों से इस बीच समस्या भी जानी और उन्हें जरूरी मदद भी पहुंचाई।

Back to top button
error: Content is protected !!