

समीर वानखेड़े चंद्रपुर महाराष्ट्र:
चंद्रपुर जिले के 6 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन भरनेवाले प्रत्याशियों को सोमवार 4 नवंबर नामांकन वापसी का अंतिम दिन था ।इनमें से कुछ बागियों ने नामांकन वापस लेकर अपने पार्टी के उम्मीदवार की राह आसान कर दी तो वही कुछ असंतुष्ट बागियों ने चुनावी मैदान में डटे रहने का फैसला कर चुनाव को और अधिक रोमांचक बना दिया है ।
चुनावी मैदान में डटे रहनेवालों में मुख्य रूप से बृजभूषण पाझारे ,काँग्रेस की सीट ना मिलने पर बागी बने चंद्रपुर से राजू झोड़े,तथा बल्लारपुर से डॉ अभिलाषा गांवतुरे आदि शामिल है । चंद्रपुर जिले की 6 विधानसभा सीटों से कुल 25 लोगों ने अपना नामांकन वापस लिया है ।इस तरह अब 95 प्रत्याशी चुनावी जीत के लिए संघर्ष करेंगे ।सबसे ज्यादा नामांकन वापस लेने में बल्लारपुर विधानसभा सबसे आगे रही जिसमें 7 लोगों ने अपना नामांकन वापस लिया जबकि 20 लोग अब मैदान में डटे हुए है । यहां से रामराव चौहान, सत्यपाल काटकर, अनीता गावतुरे, डॉ राकेश गावतूरे, संजय घाटे, नरेंद्र सोनारकर, संदीप गिरहे ने नामांकन वापस लिया जबकी बीजेपी से सुधीर मुनगंटीवार , काँग्रेस से संतोष सिंह रावत, वंचित के सतीश मालेकर ,रिपब्लिकन के अरुण कांबळे ,पीपुल्स पार्टी के उमेश शेंडे, गो ग़ पा के मनोज आत्राम, ऑल इंडिया रिपब्लिकन के भारत थुलकर, राष्ट्रीय समाज पार्टी के संजय कंनावर, निर्दलीय अशोक उईके, संजय गावंडे, निशा धोंगडे, राजू जांभुळे, कुणाल गायकवाड , अभिलाषा गावटुरे, रब्बानी सय्यद, छाया गावटूरे, सचिन रावत, सय्यद अफझल आली , सय्यद आबिद आली, वीरेंद्र कांबळे भी मैदान मे है ।
चंद्रपुर विधानसभा से सिर्फ एक नामांकन वापस लिया गया जबकि 16 उम्मीदवार मैदान में है । इसी तरह वरोरा से 6 , चिमूर और ब्रह्मपुरी से क्रमशः 4,4, राजुरा से 3 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है । इससे पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को उन्हीं की पार्टी के बागी उम्मीदवारों से भरी नुकसान होने की संभावना है ।








