
सिद्धार्थनगर में टीकाकरण शिविर का अधीक्षक ने किया निरीक्षण
कहा- वैक्सीन नवजात शिशुओं के लिए सुरक्षा कवच
सिद्धार्थनगर में नवजात शिशुओं व गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीन सुरक्षा कवच होता है, जो भविष्य में होने वाले जानलेवा बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने वीएसएचएनडी टीकाकरण शिविर में ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करते हुए बताया।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा के निरीक्षण के दौरान एएनएम के अमीषा तिवारी के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के विषय में गर्भवती महिला, सुमन 22 वर्ष, एकलवती 25
वर्ष, परवीन 23 वर्ष तथा सबीना 27 वर्ष आदि से भौतिक सत्यापन किया। सायरा, अकरम, वासु, जानवी, उस्मान, नासिर आदि बच्चों के अभिभावक से टीकाकरण के विषय में जानकारी ली गई।
निरीक्षण के समय एएनएम अमीषा तिवारी, आशा प्रभादेवी तथा आंगनबाड़ी मेनका देवी मौजूद मिली। एएनएम के द्वारा यूरिन, पेट, वजन, हीमोग्लोबिन, बीपी, एचआईवी, सिफलिस आदि की जांच किया जा रहा था। अधीक्षक के द्वारा ग्राम वासियों को संस्थागत प्रसव के विषय में जागरूक करते हुए फायदे के बारे में बताया गया। इस मौके पर आंगनबाड़ी के द्वारा राशन का वितरण किया गया। सहदेव प्रसाद, सुमन, मंजू







