

स्वास्थ्य मेला का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ
झारखंड सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत दुमका जिला रामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को एक विशाल प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन विधायक डॉ लुईस मरांडी,प्रमुख बाबुलाल मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल,प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेन्द्र कुमार सिन्हा सीओ प्रदीप कुमार महतो और डॉ. राम प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।
स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। इस अवसर पर विधायक डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस मेले का भरपूर लाभ उठाएं, क्योंकि सीएचसी में चिकित्सक हमेशा उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है, खासकर उन मरीजों के लिए जो इलाज के लिए शहर नहीं जा पाते हैं।
स्वास्थ्य मेला में सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। इस दौरान विभिन्न चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की। स्वास्थ्य मेला में डॉ. सहित अन्य चिकित्सा कर्मियों का योगदान रहा। इसके अलावा, दवाइयों का वितरण भी किया गया।
स्वास्थ्य मेला में नवनीत शेखर, ललन कुमार, चंदशेखर सोरेन, मुकेश मंडल, छोटेलाल मंडल, नंदलाल राउत, परमानंद पंडित, अनिरुद्ध मण्डल, समेत बड़ी संख्या में सहिया और सीएचसी के कर्मी उपस्थित थे। इस आयोजन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य मेला के आयोजन से यह साबित हुआ कि झारखंड सरकार के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाएं अब ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं, और इससे ग्रामीणों को स्वास्थ संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद मिल रही है।




