A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

आर्थिक सूझबूझ का एक बेहतरीन उदाहरण है श्रीमती माधुरी रोहितास

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। इस योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग महिलाएं अपनी और परिवार जरूरतों के लिए कर रही हैं। परन्तु सागर जिले के सुभाष नगर की निवासी श्रीमती माधुरी रोहितास आर्थिक सूझबूझ का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आई है।माधुरी रोहितास की दूरदृष्टि और बचत की शक्ति न केवल अपनी आज की जरूरतों का ध्यान रख रही हैं, बल्कि अपनी बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए भी सोच रही हैं। सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दी जाने वाली सहायता राशि का सही उपयोग कर उन्होंने एक मिसाल कायम की है श्रीमती माधुरी रोहितास को लाड़ली बहना योजना की 20वी. किस्त मिली जिस पर उन्होंने बताया कि वे इस योजना से प्राप्त राशि को अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि योजना खाते में जमा कर रही हैं, जिससे उनकी बेटी का भविष्य सुरक्षित हो सके। माधुरी जिस योजना में पैसा जमा कर रही हैं, वह बेटियों के भविष्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इस खाते में जमा राशि पर उच्च ब्याज दर मिलती है और 18 वर्ष के बाद बेटी की शिक्षा या विवाह के लिए इसे निकाला जा सकता है।माधुरी की तरह यदि अन्य महिलाएँ भी सोच-समझकर बच्चों के भविष्य के लिए निवेश करें, तो वे न केवल अपने परिवार को सशक्त बना सकती हैं, बल्कि अपनी बच्चों को भी आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद कर सकती हैं। यह कहानी उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर अपने परिवार का भविष्य संवारना चाहती हैं।Screenshot 20250210 171809 Facebook

Back to top button
error: Content is protected !!