A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम देश के समस्त छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में आयोजित किया गया जिसमें खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। जहां उन्होंने बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा देखा तथा प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों तथा अभिभावकों को तनाव मुक्त रहने के सुझाव दिए गए ।कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में बच्चों से कहा कि परीक्षा हमारी मित्र है जो हमारे लिए आत्मविश्वास तथा आगे बढ़ने का काम करती है आज के बच्चे बहुत इंटेलिजेंट है बस जरूरत है उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने की तथा उनके अंदर के हुनर को पहचानने की। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले जो बच्चों की परीक्षा के लिए भी चिंतित हैं तथा बच्चों के लिए वह परीक्षा में उत्तीर्ण होने तथा तनाव मुक्त रहने के सुझाव दे रहे हैं। प्रधानमंत्री छोटी से छोटी समस्या को लेकर भी चिंतित रहते उन्होंने बच्चों तथा उनके अभिभावकों को तनाव मुक्त रहने के जो टिप्स दिए हैं यह बहुत महत्वपूर्ण हैं सभी बच्चे प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए टिप्स को फॉलो करें और तनाव मुक्त रहकर परीक्षा दें। राजपूत ने कहा कि यह परीक्षा केवल बच्चों की नहीं बल्कि अभिभावकों की भी होती है इसलिए अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार करते हुए उन्हें तनाव मुक्त माहौल प्रदान करें। राजपूत ने बच्चों से कहा कि टाइम को मैनेज करना सीखे तथा टारगेट बड़ा रखें तो परीक्षा छोटी लगने लगेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 प्राचार्य मनीष गुप्ता सहित सभी शिक्षक एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।Screenshot 20250210 173200 Facebook

Screenshot 20250210 173201 Facebook

Screenshot 20250210 173215 Facebook

Screenshot 20250210 173158 Facebook

Back to top button
error: Content is protected !!