

रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बौडि़या ग्राम में भव्य कलश यात्रा सह साप्ताहिक महाज्ञान कथा का आयोजन किया गया।कथा के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा किया गया।कलश यात्रा में कथा पंडाल से कलश लेकर गांव में स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में शिवगंगा से 351 महिलाओं एवं कुमारी कन्याओं से श्री धाम वृंदावन से आए पूज्यनीय गुरुजनों के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण कर जल भरवाया गया।तथा राधे राधे जयघोष के साथ गाजे बाजे लेकर पूरा गांव भ्रमण करते हुए। कथा पंडाल में कलश स्थापित किया गया। बताते चलें कि बौडि़या के पंचायत भवन के सामने मैदान में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महामंडलेश्वर स्वामी मां ध्यानामूर्ति ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का समय संध्या 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक किया जाएगा।तथा यह कथा आगामी सात दिनों तक चलता रहेगा।जिसका व्यवस्था श्रीमद्भागवत कमिटी बौडिया और समस्त ग्रामीणों के द्वारा देखी जा रही है।












