A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

श्री कृष्णा हॉस्पिटल में डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, नगर में आक्रोश

🙏 रिपोर्टर सुखदेव आज़ाद 🙏

जिला जांजगीर छत्तीसगढ़ |के शहर चांपा। डॉक्टर को धरती का दूसरा भगवान कहा जाता है, लेकिन जब वही भगवान अपने पेशे की गरिमा को तार-तार कर दे, तो समाज में आक्रोश फैलना स्वाभाविक है। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला चांपा नगर के श्री कृष्णा हॉस्पिटल से सामने आया है, जहां एक डॉक्टर पर जांच के नाम पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है।

मरीज के साथ डॉक्टर ने की आपत्तिजनक हरकत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दंपति श्री कृष्णा हॉस्पिटल में अपनी जांच कराने पहुंचे थे। प्रारंभिक इलाज के बाद जब मरीज डॉक्टर जेपी देवांगन के पास जांच के लिए पहुंचा, तो डॉक्टर ने जांच के नाम पर महिला मरीज के साथ आपत्तिजनक हरकत करने की कोशिश की। मरीज ने जब इस बारे में अपने परिजनों को बताया, तो मामला तूल पकड़ लिया।

डॉक्टर हुआ फरार, पुलिस कर रही जांच

गुस्साए परिजन जब अस्पताल पहुंचे, तो आरोपी डॉक्टर जेपी देवांगन पहले ही वहां से फरार हो चुका था। देखते ही देखते यह खबर पूरे नगर में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग हॉस्पिटल के बाहर प्रदर्शन करने लगे। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस अब डॉक्टर जेपी देवांगन की तलाश कर रही है और साथ ही हॉस्पिटल प्रबंधन से भी पूछताछ जारी है।

नगर में आक्रोश, लोग कर रहे कड़ी निंदा

इस शर्मनाक घटना के बाद नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। लोग अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांग रहे हैं कि ऐसे डॉक्टर को वहां कैसे नियुक्त किया गया? इसके अलावा, श्री कृष्णा हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर लक्ष्मीकांत सोनी से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

प्रशासन से हो रही कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोग इस मामले में जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई भी डॉक्टर अपने पेशे का गलत इस्तेमाल करने की हिम्मत न कर सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

क्या प्रशासन दोषी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा, या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा नगरवासी अब इस पर सरकार और प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!