वंदेभारतलाइवटीव न्युज, यशोधरानगर नागपुर-: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव 06 अप्रैल 2025रविवार को श्रीसंत गजानन महाराज जी मंदिर पवन नगर, यशोधरानगर में भी धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर पोद्दारेशवर राम मंदिर नागपुर से निकाली गई शोभायात्रा मे सैकड़ों की संख्या में सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। इन सुंदर झांकियों के बीच श्री संत गजानन महाराज जी मंदिर पवन नगर, यशोधरानगर की ओर से भी रामनवमी के शुभ अवसर पर सुंदर सजीव अति मनमोहक झांकी “सीता हरण” प्रस्तुत किया गया। इस सुंदर आकर्षक मनमोहक झांकी में रामायण कालीन दृश्य “सीताहरण” को बहुत ही सुंदर और सजीव रूप से पेश किया गया।प्रस्तुत की गई झांकी मे माता सीता की भूमिका मे आशुतोष देवहारे जी और साधु रावण की भूमिका मे देवांश वाघमारे जी नजर आ रहे थे। श्रीसंत गजानन महाराज मंदिर पवननगर की ओर प्रस्तुत की गई इस सजीव सुंदर आकर्षक झांकी ने दर्शकगणों का मन मोहित कर दिया। “सीताहरण” की इस सुंदर झांकी ने शोभायात्रा के दौरान दर्शकों की भीड़ को अपनी ओर आकर्षित कर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आकर्षक मनमोहक झांकी को प्रस्तुत करने में- श्री महेश संगेवार जी, गणेश संगेवार जी, शुभम वेलेकर जी, आकाश मंडलिक जी, नैतिक संगेवार जी, तनवीर जी, विजय धकाते जी, वैभव संगेवार जी, तुषार रहाटे जी, ऋषभ बड़ोदे जी, बंटी टिक्कस जी, सागर हेडाऊ जी, सीताराम रामटेकर जी, तुषार गिरिपुंजे जी, श्रद्धालु भक्तगणों ने झांकी तैयार करने प्रस्तुत करने मे अपना अमूल्य योगदान दिया।
खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, कालोनाइजर की लापरवाही का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
10/07/2026
सीएम डैशबोर्ड में महराजगंज पुलिस का दमदार प्रदर्शन, गोरखपुर रेंज में नंबर-1 और प्रदेश में 8वां स्थान
10/07/2026
स्कूल बसों पर यातायात पुलिस की सख्ती, सुरक्षा मानकों का हुआ व्यापक निरीक्षण फिटनेस, सीसीटीवी, फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी की जांच, नियम तोड़ने वालों के चालान
10/07/2026
उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक का किया भौतिक सत्यापन, गड़बड़ी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई, विक्रेताओं को स्टॉक व मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश
10/07/2026
चोटीला में ग्रामीण सेवा शिविर, समस्याओं का हुआ समाधानः 7 पटृटे वितरण, बंटवारा और सीमांकन सहित कई सेवाओं का ग्रामीणों को मिला लाभ।
10/07/2026
नवागत डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने संभाला पदभार
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!