A2Z सभी खबर सभी जिले की

मानव सेवा द्रस्ट ने लोगों को कराया जलपान

अंबेडकर जयंती पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

जौनपुर शाहगंज क्षेत्र के बड़ागाँव अब्दुल गौश मैदान में युग पुरुष भारत रत्नसे सम्मानित बाबा भीम राव अम्बेडकर के जन्म दिवस के पावन अवसर पर मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा एक विशाल जलपान की व्यवस्था की गई. जिसका लाभ हज़ारोंअनुवाईयों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी उठाया. मानव सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने हर साल की तरह इस प्रोग्राम को क़ायम किया. जिसमें संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री हुसैन हैदर और अन्य सदस्यों द्वारा संचालित किया. जल पान शिविर में संस्था के मुख्य सचिव जनाब मौलाना एजाज मोहसिन ,सहायक सदस्य
मोहम्मद हसीब , वरिष्ठ उपाध्यक शबी हैदर , सहायक सचिव मोहम्मद अब्बास उर्फ अदनान हुसैन खान , धर्मेन्द्र यादव पिंटू वारिस हाशमी इफ्तेखार हुसैन मेराज हाशमी मौलाना आरजू आबदी, निजाम, राहुल राज,गुलाम अब्बास,मो. लारैब,सहित समस्त सदस्यों के सहयोग से प्रोग्राम का संचालन किया गया. मानव सेवा चेरिटेबल संस्था के सभी कार्यकर्ता सहयोगी का स्थानीय लोगों का जिन्होंने प्रोग्राम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य समय दिया व्यवस्थापक सहयोगियों जुलूस में आए अनुयाइयों और कार्य कर्ता बंधुओं का शुक्रिया अदा करती है.

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!