शौर्य के प्रतीक खिलाड़ियों को मिला सम्मान: सांसद श्री बी डी राम
आज नामधारी गुरुद्वारा नवाटोली मे समान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री बी डी राम , गतका संघ अध्यक्ष श्री सोनू नामधारी, उपाध्यक्ष श्री गुरबीर सिंह, श्री बबलू चावला, श्री मन्नत बग्गा, श्री प्रदीप नारायण , श्री विजय ओझा साथ अन्य और लोग उपस्थित थे। सभी अतिथिगणों ने संत जेवियर स्कूल की काजल कुमारी को मुख्य रूप से समानित किया| पलामू की बेटी काजल ने खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल जीता ,वहीं पलामू के बेटे ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल के जीत कुमार तिवारी ने एस जी एफ आई में ब्रोंज मेडल जीता,
साथ ही गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल की चांदनी कुमारी,संत मरियम स्कूल के रौशन कुमार ,सनी कुमार को समानित करते हुए सभी का हौसला बढ़ाया।
मौके पर अध्यक्ष श्री सोनू नामधारी ने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे खिलाड़ियों ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से न केवल हमारी संस्था का, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस समारोह का उद्देश्य खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और अनुशासन को सम्मानित करना है। हमें आशा है कि यह सम्मान उनके उत्साह को और बढ़ाएगा और भविष्य में भी वे इसी जोश और जुनून के साथ प्रदर्शन करते रहेंगे। खिलाड़ियो के साथ साथ सभी शिक्षकों को धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें सही दिशा दिखाई। मुख्य रूप से गतका संघ के सचिव सुमित वर्मन जी का धन्यवाद किया गया जिन्होंने खिलाड़ियो की पहचान एवं उन्हें इस काबिल बनाया की वो अपने माँ-बाप और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर पाएँ, साथ ही साथ कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार सहसचिव दीपक तिवारी मंच संचालक अर्पित राज ग्रीन वैली इंटरनेशनल की स्कूल आशा कुमारी
,समता पब्लिक स्कूल जपला के निरंजन कुमार सिंह,सरस्वती विद्या मंदिर जपला के मनोज कुमार, कैंब्रिज स्कूल के सतीश कुमार ,गोविंद कुमार आर पी एस पब्लिक स्कूल जपला के जय गोविंद ठाकुर ,हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के संजय कुमार,रोटरी स्कूल के रंजीत
कुमार ,विमला पांडे ज्ञान निकेतन स्कूल के आशुतोष पांडे ,एलिट पब्लिक स्कूल के पंकज भारती ,ओरिएंट पब्लिक स्कूल के रविंद्र कुमार सिंह ,संत जेवियर स्कूल की प्रियंका बारा का भी धन्यवाद किया
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला सचिव सुमित वर्मन ने कहा बिना संसाधन के जब खिड़की खेलो इंडिया से मेडल ला सकते हैं अगर इन खिलाड़ियों को इंडोर स्टेडियम मिले तो ये खेल के क्षेत्र में क्रांति ला सकते हैं।
चैयरमेन एडवोकेट रामकिशन शर्मा का नठेडा पहुंचने पर जोरदार स्वागत* “*मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंगा, क्षेत्र के विकास एवं जनहित के लिए सदैव तत्पर रहूंगा” : चेयरमैन रामकिशन शर्मा नठेडा/कोसली। हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामकिशन शर्मा के भाजपा वरिष्ठ नेता बाबू वीरकुमार यादव के आवास पर पहुंचने पर ग्रामीणों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान गांव के सरपंच, पूर्व सरपंच, नठेडा ग्रामवासियों सहित बार एसोसिएशन कोसली के अधिवक्ताओं ने चेयरमैन रामकिशन शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर, शॉल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता बाबू वीरकुमार यादव ने चेयरमैन रामकिशन शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जैसे अनुभवी एवं कर्मठ व्यक्ति को हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन का दायित्व मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि रामकिशन शर्मा अपनी कार्यकुशलता, सरल व्यवहार एवं जनसेवा की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए किसानों, ग्रामीणों एवं आमजन के हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेंगे। बाबू वीरकुमार यादव ने कहा कि नठेडा की धरती पर उनका स्वागत करना सभी ग्रामीणों के लिए खुशी और सम्मान का विषय है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने चेयरमैन रामकिशन शर्मा का स्वागत करते हुए उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई। अपने संबोधन में चेयरमैन रामकिशन शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए सम्मान और स्नेह के लिए वे सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, किसानों के हितों तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने ग्रामीणों एवं अधिवक्ता साथियों को आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े विषयों को उचित मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा। इस अवसर पर पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मा. हुकम चंद यादव, नठेडा के सरपंच मनोज कुमार, पूर्व सरपंच कर्ण सिंह एडवोकेट, पूर्व सरपंच हेमंत कुमार, अधिवक्ता परिषद की प्रदेश संयोजक ममता यादव, भाजपा नेता सुरेंद्र सरपंच, विनोद कुमार चेयरमैन, गुरुदयाल एडवोकेट, एडवोकेट रमेश शर्मा, राष्ट्रीय शिक्षक अवॉर्डी मा. जयभगवान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
30/08/2026
01 सितंबर 2026 से खाद्य तेल की बिक्री केवल निर्धारित मानक के अनुसार तैयार पैकेटों में ही की जा सकेगी
30/08/2026
ताला में ख्वाजा बाबा बुरहानुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर दो दिवसीय खास उर्स शुरू, जायरीनों का ताले बाबा आवागमन शुरू, सोमवार को कुल की रस्म के साथ होगा खास उर्स का समापन
30/08/2026
गाजीपुर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का सख्त आदेश, सादात के 10 जर्जर स्कूल भवनों को किया गया चिन्हित, होगा ध्वस्तीकरण
30/08/2026
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का हुआ आयोजन 77 आवेदनों में से 41 का मोके पर निराकरण
30/08/2026
14 साल बाद ओरछा में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति:30-31 अगस्त को बैठक; प्रदेश अध्यक्ष ने तैयारियों का जायजा लिया
30/08/2026
ओरछा में 2 दिन बीजेपी दिग्गजों का जमावड़ा, जेन जी पर पकड़ मजबूत करने की बनेगी स्ट्रेटेजी
30/08/2026
कुंदरकी में ई-रिक्शा से दो बैटरियां चोरीः मजदूर खेत में चारा काटने गया था, लौटते ही गायब मिलीं बैटरियां
30/08/2026
स्वास्थ्य विभाग ने अवैध लैब सील की: मैनाठेर में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई मचा हड़कंप
30/08/2026
हाथरस सिकंदराराऊ पुरदिलनगर में 5 सितंबर को निकलेगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला, डोला और दर्जनों झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!