?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेहरियाणा

वरिष्ठ सम्पादक मुकेश भोगल श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव नियुक्त

IMG 20250601 WA0175

वरिष्ठ सम्पादक मुकेश भोगल श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव नियुक्त

  • सैकड़ों पत्रकारों को दिलवाएंगे श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सदस्यता

रिपोर्टर इंद्रजीत

लोकेशन कालावाली (हरियाणा)

चंडीगढ़/झज्जर 1 जुन 2025 (ब्यूरो) : हिंदी व अंग्रेजी भाषा के दैनिक समाचार पत्रों के प्रधान संपादक मुकेश भोगल श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल ने झज्जर हरियाणा के मूल निवासी व वरिष्ठ सम्पादक मुकेश भोगल को संघ के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “मुकेश भोगल एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। प्रदेश सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”

डॉ बंसल ने कहा,”मुकेश भोगल के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।”
डॉ बंसल ने कहा कि,”श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। मुकेश भोगल ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।”

प्रदेश पदाधिकारियों ने मुकेश भोगल को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव मुकेश भोगल ने अपनी इस नियुक्ति के लिये संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में उन के द्वारा संपादित दैनिक हिंदी व अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्रों में लगभग 40 से ज्यादा पत्रकार कार्यरत हैं साथ ही पूरे हरियाणा प्रदेश के पत्रकार वर्ग में उन का एक विस्वास व अहम स्थान है।

भोगल ने संघ की पत्रकार हितैषी नीतियों के चलते यह विश्वास दिलवाया कि वो जल्द ही पूरे हरियाणा प्रदेश से सैकड़ो की संख्या में पत्रकारों को श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सदस्यता दिलवाएंगे। इस कार्य की पूर्ति के लिये वे जल्द ही अपने समाचार पत्रों से जुड़े व अन्य साथी पत्रकारों की अहम बैठक भी बुलाएंगे जिस बैठक की अध्यक्षता संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्दु बंसल करेंगी।

Back to top button
error: Content is protected !!