A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेङीङवाणा-कुचामनदेशराजस्थान

सेवा पखवाड़ा के तहत जनप्रतिनिधियों ने विशेष योग्यजनों को वितरित किये सहायक उपकरण

जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ विशेष योग्यजन सम्मान समारोह

IMG 20251003 WA0063 IMG 20251003 WA0063

डीडवाना-कुचामन जिले में सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत जैतारण में आयोजित मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के क्रम में दिव्यांग एवं विशेष योग्यजनों को उपकरण वितरण एवं सम्मान समारोह जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के वीसी में आयोजित हुआ। 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये गए और विशेष योग्यजनों का सम्मान किया गया।

 

जिला समाज कल्याण एवं परिवीक्षा अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रमुख श्री भागीरथ चौधरी, श्रीमती सुनीता रान्दड, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री मोहन लाल खटनावलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा जिले के 30 मूक बधिर बच्चों को हियरिंग ऐड( सुनने में सहायक यंत्र) एवं 6 विशेषयोग्य बच्चों को टीचिंग लर्निंग मैटेरियल किट का वितरण किया गया तथा उनको सम्मानित किया गया।

 

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जैतारण (ब्यावर) मे आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण भी किया गया।

 

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र चौधरी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता पीसी सैनी, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एफआर मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Natwar Lal Jangid

ङीङवाणा-कुचामन जिले से संबंधित खबर ओर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। जिला संवाददाता- वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर- नटवर लाल जांगिड़ मो.नं . 9179069501
Back to top button
error: Content is protected !!