
।। नूर हॉस्पिटल की संदिग्ध जांच रिपोर्ट पर भाजयुमो का बवाल।।
बस्ती-यूपी ।। शहर के दक्षिण दरवाज़ा क्षेत्र स्थित कथित रूप से अवैध तरीके से चल रहे नूर हॉस्पिटल की संदिग्ध जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता अपनी टीम के साथ सीएमओ कार्यालय पहुँचे और डिप्टी सीएमओ से इस प्रकरण पर बातचीत की।
उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट में दर्ज है कि अस्पताल का एक्स-रे टेक्नीशियन, जिसका कार्य सिर्फ़ एक्स-रे करना है, मौके पर चिकित्सक (Physician) की भूमिका निभाते हुए मरीजों का इलाज कर रहा है। अमित गुप्ता ने रिपोर्ट में खामियों और सच्चाई छिपाने के आरोपों पर सवाल किए।
भाजपा युवा मोर्चा ने मांग की है कि नकली अस्पताल संचालित करने वालों और ग़लत रिपोर्ट तैयार करने वाले ज़िम्मेदार अधिकारियों पर सख़्त कार्रवाई हो।
अमित गुप्ता ने कहा – “जनता की सेहत से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। दोषी चाहे अधिकारी हों या अस्पताल प्रबंधन, सभी पर तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए।”
भाजयुमो ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो आंदोलन की तैयारी की जाएगी।















