
।। मुंडेरवा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष समारोह, पथ संचलन से समाज को संदेश।।
मुंडेरवा – बस्ती-यूपी 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर देश भर में कार्यक्रम कर रहा है। अनेक शहरों में पथ संचलन आयोजित किए गए, जिसका लक्ष्य समाज को संगठित रहने का संदेश देना था। स्वयंसेवकों ने गणवेश में मार्च किया, जिसका नागरिकों ने स्वागत किया। यह शताब्दी वर्ष आरएसएस की 100 वर्षों की यात्रा का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य एकता और देशभक्ति को बढ़ावा देना है।
💫 आरएसएस का शताब्दी वर्ष समारोह
💫 पथ संचलन से समाज को संदेश
💫 एकता, अनुशासन, देशभक्ति का संदेश
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बस्ती अंतर्गत मुंडेरवा पंचायत में आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में एक भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राम जानकी मंदिर से से हुई और मुंडेरवा बाजार में स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में चलते हुए पहुंचे।
पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ “जिला पंचायत प्रत्याशी भाजपा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा धनंजय कुंवर सिंह” ने भाग लिया और कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना का संदेश दिया। स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा ही सर्वाेच्च कार्य है और अनुशासन, समर्पण तथा सामाजिक जिम्मेदारी के मार्ग पर चलते हुए ही राष्ट्र की प्रगति संभव है।
आरएसएस की स्थापना के मूल में ही राष्ट्र प्रेम है। ऐसे में सभी को राष्ट्र के उत्थान के विषय में सोचना चाहिए। सभी स्वयंसेवकों को शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यह आयोजन न केवल शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने वाला रहा, बल्कि इससे युवाओं और स्थानीय समाज में संगठन की कार्यशैली, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी जागृत किया गया। इस पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने अनुशासन और संगठन के महत्व को उजागर किया और समाज में सकारात्मक संदेश का संचार किया।
भारतीय जनता पार्टी के आरएसएस संघ के पथ संचलन कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रत्याशी भाजपा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा धनंजय कुंवर सिंह के साथ में साऊघाट ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार, वरिष्ठ नेता राजेश पाल जी,सुभाष चौरसिया, आरएसएस संचालक आशीष कुमार जी आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया




















