21 जनवरी 2026 को भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में नवीन मंडी बहजोई से जिलाधिकारी कार्यालय संभल बहजोई तक पैदल तिरंगा यात्रा निकालकर देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नाम का ज्ञापन श्रीमान जिला अधिकारी संभल (बहजोई ) श्री डा राजेन्द्र पैसिया जी को सौंपा जिसमें पूर्व सांसद विधायकों की पेंशन बंद कराने देश की रक्षा करने वाले सभी सेना के जवानों व उत्तर प्रदेश पुलिस की पेंशन चालू कराने व पीआरडी होमगार्ड को भी 10 हजार रुपए प्रति महीना पेंशन देने की मांग सहित जनपद संभल के बबराला एआरा फर्टिलाइजर के दूषित पानी से क्षेत्र के चारों तरफ केल ,पवारी, नूरपुर, बाघऊ ,बाघऊ की मढैया आदि गांवों मे पानी खराब हो गया है जिसके कारण कैंसर पीलिया आदि जैसे बीमारी बन रही हैं जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी है और क्षेत्र में भारी प्रदूषण हो रहा है इसका जल्दी समाधान नहीं हुआ तो भाकियू महाशक्ति करेंगी घेराव ,और आए दिन हो रही ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्याओ जैसे 12 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलवाने व 18 घंटे बिजली देने व सुबह 9:00 तक लाइट दी जाने और यूरिया खाद दालाए जाने की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया साथ में जिला अध्यक्ष मिथिलेश शास्त्री, राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रेमपाल यादव, बंटी सिंह लोधी, ठाकुर सुनील सिंह, सुमित जादौन, चौधरी रूप सिंह फौजी, पुष्पेंद्र यादव, फिरासत अली, अमित शर्मा, लेखराज यादव,भारत यादव, नवाब सिंह, श्री राम भारती, रिंकू यादव, आदि सैकड़ो वरिष्ठ पदाधिकारी वह किसान मौजूद रहे







