A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमीरजापुर

मिर्जापुर: नहीं लगवाई एआरवी की पूरी डोज कुत्ते की तरह भौंकने लगा किशोर

Screenshot 20260315 132801 Gallery

कछवां थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव निवासी एक किशोर ने कुत्ता काटने के बाद एआरवी की पूरी डोज नहीं लगवाई। इस कारण रैबीज का संक्रमण होने पर वह कुत्ते की तरह भौंकने लगा है। परिजन उसे लेकर सीएचसी गए। वहां डॉक्टर ने इलाज के बाद रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके बचने की संभावना नहीं के बराबर है।

 

जोगीपुर निवासी भाईलाल कोल ने बताया कि उसका 17 वर्षीय पुत्र करन कक्षा आठ का छात्र है। चार माह पहले वह पुत्र को लेकर ससुराल हरुहवा वाराणसी गया था। वहां उसे एक कुत्ते ने काट लिया। वहां निजी अस्पताल में एआरवी का एक इंजेक्शन लगवाया था। उसके बाद घर आने पर कछवां सीएचसी पर दूसरा इंजेक्शन लगवाया था। इसके बाद कोई इंजेक्शन नहीं लगवाया। बताया कि शनिवार को करन को लेकर जमुआ चौराहे के पास स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर और हनुमान मंदिर गए थे। वहां करन कुत्ते की तरह भौंकने लगा। भूत-भूत कहकर डरने लगा। इस पर भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से पिता-पुत्र को तत्काल सीएचसी कछवां भेजा गया।

Back to top button
error: Content is protected !!