A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

टीएमयू का दीक्षांत समारोह : 6041 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 108 को गोल्ड मेडल,केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को दी गई मानद उपाधि

Screenshot 20260315 132559 Gallery

तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह में शनिवार को 6041 विद्यार्थियों को उपाधि से अलंकृत किया गया। इसके अलावा 108 विद्यार्थियों को गोल्ड, 105 को रजत, 98 को ब्रांज मेडल और 36 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री से नवाजा गया। इस दौरान मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को टीएमयू विश्वविद्यालय की ओर से मानद उपाधि प्रदान की गई।

 

टीएमयू में दीक्षांत समारोह 2026 का शंखनाद मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर किया गया। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जेपी नड्डा ने विद्यार्थियों को मेडल व डिग्री प्रदान की। उन्होंने कहा कि टीएमयू ने देशभर के सामने शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुझे यह कहते हुए कोई संकोच नहीं हो रहा कि यह देश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है। यह विश्वविद्यालय देश के विकास में बड़ी भूमिका निभा रहा है।

इस मौके पर टीएमयू कुलाधिपति सुरेश जैन, विशिष्ट अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, उप्र के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, ग्रुप वाइस चेयरमैन मनीष जैन, टीएमयू परिवार के सदस्य अमित जैन, कार्यकारी निदेशक अक्षत जैन, पूर्व कुलाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षाविद् डॉ. अरविंद कुमार गोयल, कुलपति प्रो. वीके जैन, महापौर विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!