A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

भद्रावती में 16 मई को बसपा की अहम बैठक, शहर कार्यकारिणी विस्तार और महिला आघाड़ी पुनर्गठन पर होगी चर्चा

जिला अध्यक्ष रत्नाकर साठे और एड. भूपेंद्र रायपूरे रहेंगे प्रमुख रूप से मौजूद

IMG 20260517 WA0005महेश निषाद चंद्रपुर महाराष्ट्र:

बहुजन समाज पार्टी, भद्रावती शहर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक 16 मई 2026, शनिवार को शाम 4:30 बजे अजय ग्राफिक्स, मेन रोड भद्रावती में आयोजित की गई है। बैठक की सूचना बसपा भद्रावती शहर अध्यक्ष तथा नगर परिषद बांधकाम सभापति मंगेश सोनुलकर ने जारी की है।

 

*बैठक के मुख्य एजेंडे*

बसपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिला आघाड़ी की कार्यकर्ताओं, मार्गदर्शकों और हितचिंतकों को बैठक में उपस्थित रहने की अपील की गई है। बैठक में इन तीन मुख्य विषयों पर चर्चा होगी:

1. भद्रावती शहर कार्यकारिणी का विस्तार करना

2. शहर महिला आघाड़ी का पुनर्गठन करना

3. शहर में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना

 

*ये वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद*

बैठक में बसपा मार्गदर्शक एड. भूपेंद्र रायपूरे, चंद्रपुर जिला अध्यक्ष रत्नाकरजी साठे, जिला प्रभारी तथा भद्रावती-वरोरा विधानसभा प्रभारी मिलिंद शेंडे, विधानसभा प्रभारी विकास दुर्योधन, भद्रावती-वरोरा विधानसभा अध्यक्ष हरीआऊंध भारती और बसपा नेता अजय लिहीतकर प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा सभी सम्माननीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

 

शहर अध्यक्ष मंगेश सोनुलकर ने सभी संबंधित कार्यकर्ताओं से समय पर बैठक में पहुंचकर संगठन को मजबूत करने में सहयोग देने का आह्वान किया है।

Back to top button
error: Content is protected !!