A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जनसुनवाई में 9 माह पुरानी नामांतरण समस्या का हुआ समाधान

FB IMG 6530623412118489459सागर । वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनसुनवाई में एक आवेदक की लंबे समय से लंबित नामांतरण संबंधी समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। आवेदक सुनील कुर्मी रजिस्ट्री नामांतरण की समस्या को लेकर पिछले 9 माह से परेशान थे। उन्होंने जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रविश श्रीवास्तव ने मामले की गम्भीरता से पड़ताल की तत्काल प्रकरण की जांच कराई। जांच के दौरान पाया गया कि तत्कालीन पटवारी द्वारा गलत रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के कारण आवेदक का नामांतरण नहीं हो पा रहा था। इस पर एसडीएम ने संबंधित तत्कालीन पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया तथा नायब तहसीलदार को प्रकरण के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार भानगढ़ ने तत्काल नामांतरण आदेश पारित कर उसकी प्रति आवेदक सुनील कुर्मी को मौके पर ही उपलब्ध करा दी। समस्या के समाधान के बाद आवेदक ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
#vandebharatlivetvnews

Back to top button
error: Content is protected !!