A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जिलाबदर आदतन अपराधी को 15 लीटर अमानक शराब के साथ किया गिरफ्तार

FB IMG 5860738875809612912सागर। वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664* पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में अपराधियों, जिला बदर आरोपियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोतीनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने एक जिला बदर आदतन अपराधी को 15 लीटर अमानक शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थाना मोतीनगर क्षेत्र निवासी नीरज कोरी पिता पुरुषोत्तम कोरी, उम्र 35 वर्ष, निवासी काकागंज वार्ड, मोतीनगर, जिला सागर विगत कई वर्षों से मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, जातिगत अपमान तथा अवैध शराब रखने जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसकी लगातार आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही कर प्रकरण जिला दण्डाधिकारी सागर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिला दण्डाधिकारी द्वारा आदेश पारित कर उसे 06 माह की अवधि के लिए सागर एवं समीपवर्ती जिलों की सीमाओं से निष्कासित किया गया था। दिनांक 10.06.2026 को थाना मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर आरोपी नीरज कोरी काकागंज मरघटा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर थाना मोतीनगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को आरोपी एक प्लास्टिक के कुप्पे में संदिग्ध तरल पदार्थ लेकर मिला। गवाहों की उपस्थिति में कुप्पे की जांच करने पर उसमें लगभग 15 लीटर मटमैले रंग का दुर्गंधयुक्त तरल पदार्थ पाया गया, जो प्रथम दृष्टया अमानक शराब प्रतीत हुआ। पूछताछ एवं जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी जिला दण्डाधिकारी द्वारा पारित जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र में उपस्थित था। पुलिस द्वारा आरोपी से उक्त अमानक शराब जप्त कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1), 49 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, धारा 223(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, उप निरीक्षक लोकेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक सेलवेस्टर पन्ना, प्रधान आरक्षक दिनेश, राजेश तथा आरक्षक दीपक एवं पुष्पेन्द्र की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!