दरभंगाबिहार

अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

दरभंगा में अहिल्या गौतम महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अहिल्या स्थान का निरीक्षण किया, विकास कार्यों की समीक्षा की।

दरभंगा, 24 दिसम्बर 2025।
अहिल्या गौतम महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने अहिल्या स्थान पर पहुंचकर महोत्सव की तैयारियों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल पर चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने अहिल्या स्थान के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों, आधारभूत संरचना के विकास, साफ-सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश, जलापूर्ति सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकासात्मक कार्यों में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही, कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि अहिल्या गौतम महोत्सव का आयोजन 09 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सलीम अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री विकास कुमार, अंचलाधिकारी जाले सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Sitesh Choudhary

चढ़ते हुए सूरज की परस्तिश नहीं करता, लेकिन, गिरती हुई दीवारों का हमदर्द हूँ।
Back to top button
error: Content is protected !!