A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

ग्राम साथी एवं ट्रिकल अप इंडिया फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे लाइवलीवुड प्रोग्राम के स्टेकहोल्डर्स की बैठक संपन्न

ग्राम साथी एवं ट्रिकल अप इंडिया फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे लाइवलीवुड प्रोग्राम के स्टेकहोल्डर्स की बैठक संपन्न

IMG 20250304 WA0400 IMG 20250304 WA0399 IMG 20250304 124422 IMG 20250304 123840

 

 

ग्राम साथी एवं ट्रिकल अप इंडिया फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे लाइवलीवुड प्रोग्राम के स्टेकहोल्डर्स की बैठक संपन्न

,रामगढ़.(दुमका)

स्वयं संस्था ग्राम साथी रामगढ़ प्रखंड में महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कर महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का कार्य किया जा रहा है. ट्रिकल अप इंडिया फाउंडेशन द्वारा वित्त पोषित एंपावर्ड परियोजना के तहत रामगढ़ प्रखंड के 10 पंचायतों में महिला स्वयं सहायता समूह का गठन कर कार्य किया जा रहा है. संस्था द्वारा मंगलवार को एंपावर्ड परियोजना के सभी स्टेकहोल्डर्स ( हितधारकों )की बैठक रामगढ़ में आयोजित की गई. बैठक में आजीविका संवर्धन कार्य से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, स्मार्ट सखी तथा लाइवलीहुड प्रोजेक्ट से जुड़े वेंडर्स मौजूद थे. स्वयंसेवी संस्था ग्राम साथी के सचिव देवानंद कुमार ने स्टेक होल्डर्स की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संस्था से जुडी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए चार तरह की आर्थिक गतिविधियां अभी चल रही हैं. आजीविका के लिए महिलाएं मड़ुवा की खेती एवं उसके उत्पाद तैयार कर रही है. मूढी उत्पादन का काम भी शुरू हो गया है. पशुपालन के क्षेत्र में बकरी पालन एवं सूकर पालन का कार्य भी महिलाएं कर रही हैं. उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा लगभग 1060 महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर आजीविका संवर्धन का कार्य कर रही हैं जिम 1000 से अधिक महिलाएं अनुसूचित जनजाति वर्ग की हैं.बैठक को ट्रिकल अप इंडिया फाउंडेशन वरीय कार्यक्रम पदाधिकारी उमेश कुमार,ग्राम साथी संस्था के सचिव देवानंद कुमार,जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, ग्राम साथी के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार गुप्ता, रामगढ़ प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह कंजवे पंचायत के मुखिया चार्लस बेसरा, बीटीएम अवधेश कुमार सिंह,प्रखंड पशुपालन विभाग के अधिकारी,वेंडर परमानंद पंडित आदि ने भी संबोधित किया. जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से आर्थिक स्वावलंबन के लिए कृषि एवं पशुपालन विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार मड़ुवा, मड़ुवा का आटा, मड़ुवा का लड्डू तथा मोदी का प्रदर्शन भी किया गया. बैठक में ग्राम साथी के क्षेत्रीय समन्वयक शिवानंद शिवम, रूपेश कुमार, मंजू हांसदा, खुशबू कुमारी, स्मार्ट सखी मेनू हेम्ब्रम, लखी बायरा, हेलेन सोरेन, सुनीता मुर्मू, सुहासिनी मुर्मू, चांदमुनी किस्कु, जूली किस्कु, चंदा मुर्मू, सावित्री सोरेन,मायबिटी किस्कु, अंजलि किस्कु, सपना कुमारी,सुहागिनी टुडू, मोनालिसा टुडू सहित स्वयं सहायता समूह से जुड़ी दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी.

Back to top button
error: Content is protected !!